ePaper

कंपनी को जमीन नहीं देंगे

Updated at : 30 Oct 2019 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
कंपनी को जमीन नहीं देंगे

छह नवंबर को रैयत कमेटी का गठन किया जायेगा एकजुटता पर बल दिया गया रैयत व विस्थापितों की बैठक गिद्दी (हजारीबाग) :रबोध पंचायत में मंगलवार को रैयत व विस्थापितों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता उपमुखिया हरिनाथ महतो ने की. बैठक में रैयत पुरुषोत्तम करमाली, श्यामदेव महतो, दशरथ महतो, शिवकुमार बेसरा, बसंत शर्मा, रामप्रसाद सिंह, मोहनलाल […]

विज्ञापन

छह नवंबर को रैयत कमेटी का गठन किया जायेगा एकजुटता पर बल दिया गया

रैयत व विस्थापितों की बैठक
गिद्दी (हजारीबाग) :रबोध पंचायत में मंगलवार को रैयत व विस्थापितों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता उपमुखिया हरिनाथ महतो ने की. बैठक में रैयत पुरुषोत्तम करमाली, श्यामदेव महतो, दशरथ महतो, शिवकुमार बेसरा, बसंत शर्मा, रामप्रसाद सिंह, मोहनलाल महतो, महालाल मांझी ने अपनी-अपनी बातें रखी. रैयतों ने कहा कि रबोध पंचायत में कई कंपनियां कोल ब्लॉक खरीदने की योजना बना रही है.
उनकी गतिविधि पंचायत में बढ़ रही है. बैठक में रैयत व विस्थापितों ने कहा कि हमलोग अपनी जमीन कंपनी को किसी भी कीमत पर नहीं देंगे. जमीन चली जायेगी, तो पंचायत के लोगों का अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा. रैयतों से एकजुट रहने का आह्वान किया गया.
बैठक में छह नवंबर को रैयत कमेटी गठित करने का निर्णय लिया. बैठक में रैयतों से अपनी जमीन के कागजात को ठीक-ठाक रखने तथा इससे संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. बैठक में संजय शर्मा, गिरि प्रभात हेंब्रम, तापेश्वर ठाकुर, विनोद शर्मा, शंकर ठाकुर, भोला भुइयां, संजय सिंह, बनवारी महतो, चरकू महतो, गोविंद महतो, चुरामन महतो, देवांशी महतो, ललिता देवी, रीता, सारो, सुगिया, शांति, अजय महतो, बैजनाथ महतो, मैनेजर महतो, सुदर्शन महतो, मदन महतो, गिरधारी महतो, अशोक उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola