वित्त प्रबंधक कार्यालय का काम ठप कराया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उरीमारी : सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्र के क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक कार्यालय का कामकाज मंगलवार को कार्यरत कर्मियों ने ठप कर दिया. आंदोलन का नेतृत्व यूसीडब्ल्यूयू के सुदेश प्रसाद कर रहे थे. सुदेश प्रसाद ने कहा कि प्रबंधन अपनी मनमानी कर रहा है. कार्यालय में कार्यरत कर्मियों का संडे और इंसेंटिव काटने के विरोध में कामकाज को […]

विज्ञापन

उरीमारी : सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्र के क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक कार्यालय का कामकाज मंगलवार को कार्यरत कर्मियों ने ठप कर दिया. आंदोलन का नेतृत्व यूसीडब्ल्यूयू के सुदेश प्रसाद कर रहे थे. सुदेश प्रसाद ने कहा कि प्रबंधन अपनी मनमानी कर रहा है. कार्यालय में कार्यरत कर्मियों का संडे और इंसेंटिव काटने के विरोध में कामकाज को ठप रखा गया है.

विज्ञापन

कर्मियों ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया. कहा कि प्रबंधन एक-एक कर कर्मियों का संडे ड्यूटी में कटौती कर रहा है. यह उचित नहीं है. आंदोलन के दौरान मामले पर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव विंध्याचल बेदिया ने महाप्रबंधक से बात की. महाप्रबंधक के सकारात्मक पहल के आश्वासन के बाद कामकाज शुरू हुआ.

प्रदर्शन में जेएन प्रसाद, सीताराम, राजकुमार, रामजनम राम, राधेश्याम, रमेश प्रसाद गुप्ता, पूजा देवी, कलकी देवी, राजकुमार यादव, पंकज कुमार राणा, दुष्यंत विश्वास, दुर्गाचरण, शिवचरण प्रमाणिक, सुनीता देवी, शशि कुमार दुसाध, दिनेश कुमार, शत्रुघ्न विश्वकर्मा, सुरेश नायक, मनोज बेदिया, प्रवीण कुमार सागर, महेश साव, राजेंद्र साव, विवेक कुमार, अमजद खान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola