वाकिंग ट्रैक व इको पार्क जल्द
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jul 2019 2:55 AM
विज्ञापन
रामगढ़ : वन विभाग रामगढ़ नयीसराय के वन रेस्ट हाउस से सटे दामोदर नद के किनारे तीन-चार किलोमीटर वाकिंग ट्रैक बनाने की योजना पर काम कर रहा है. यहां के लोगों के लिए यह उपहार होगा. वन विभाग इस योजना को लेकर दामोदर नद के किनारे तीन-चार किलोमीटर इफिको कॉलोनी तक सर्वे कर लिया है. […]
विज्ञापन
रामगढ़ : वन विभाग रामगढ़ नयीसराय के वन रेस्ट हाउस से सटे दामोदर नद के किनारे तीन-चार किलोमीटर वाकिंग ट्रैक बनाने की योजना पर काम कर रहा है. यहां के लोगों के लिए यह उपहार होगा. वन विभाग इस योजना को लेकर दामोदर नद के किनारे तीन-चार किलोमीटर इफिको कॉलोनी तक सर्वे कर लिया है.
यह वाकिंग ट्रैक जंगल से होकर गुजरेगा. यह मॉनिंग व इवनिंग वाक करनेवालों के लिए जंगल का सुखद एहसास करायेगा. वन विभाग का कहना है कि बीच शहर में शहरवासियों के लिए जंगल का एहसास भी रोचक बनायेगा. वन विभाग शुरू में कम राशि की लागत से वाकिंग ट्रैक बनायेगा. बाद में इसमें विकास की योजना भी है.
जंगल काे सुरक्षित रखने के लिए इस पर हो रहा है काम : जंगल के बीच वाकिंग स्थानों पर बीच-बीच में कई बैंच -कुर्सी बनाये जायेंगे. यहां टहलने वाले युवा, वृद्ध थोड़ी देर रुक कर जंगल का आनंद लेंगे. जंगल में कैफिटेरिया बनाया जायेगा. यह पूरी तरह से इको पार्क होगा. इस पार्क में छुट्टी के दिनों में स्कूली बच्चे भी आनंद लेंगे.
नयीसराय रेस्ट हाउस से इंट्री व इफिको कॉलोनी के निकट होगा निकासी गेट : वाकिंग ट्रैक के लिए दो गेट बनाने का प्रस्ताव है. इस योजना के तहत रेस्ट हाउस के समीप इंट्री गेट बनाया जायेगा. वन विभाग नयीसराय के रेस्ट हाउस को सुरक्षित कर रहा है. रेस्ट हाउस की चहारदीवारी कर घेराबंदी की जा रही है. यह स्थान वाहनों के पार्किंग के उपयोग के लिए बनाया जायेगा. रेस्ट हाउस को एक निश्चित राशि पर चलाने के लिए देने की भी योजना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










