शारीरिक एवं मानसिक क्षमता को बढ़ाता है योग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2019 3:11 AM
विज्ञापन
रामगढ़ : पंचम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कई मायने में महत्वपूर्ण है. आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की धरती से योग कर पूरे विश्व में अपने राज्य एवं योग का मान बढ़ाया है. योग की महत्ता पूरे विश्व में बढ़ी है. योग शारीरिक ही नहीं, मानसिक विकास को भी बढ़ाता है. योग केवल […]
विज्ञापन
रामगढ़ : पंचम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कई मायने में महत्वपूर्ण है. आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की धरती से योग कर पूरे विश्व में अपने राज्य एवं योग का मान बढ़ाया है. योग की महत्ता पूरे विश्व में बढ़ी है. योग शारीरिक ही नहीं, मानसिक विकास को भी बढ़ाता है. योग केवल वजन घटाने का ही माध्यम नहीं, बल्कि यह आपकी शारीरिक एवं मानसिक क्षमता को बढ़ाता है.
उक्त बातें रामगढ़ के सिदो -कान्हू जिला मैदान में शनिवार को आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कही. उन्होंने रामगढ़ के प्रशासनिक पदाधिकारियों और जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामगढ़ के लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ी है. इस गति को बरकरार रखने की जरूरत है.
अभिभावक भी अपने बच्चों को योग से अवगत करायें : एसपी
पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि योग आपके जीवन के समस्त आयामों के विकास के लिए महत्वपूर्ण है. आज का दिन रामगढ़ समेत पूरे राज्य के लिए गौरव का दिन है. उन्होंने योग दिवस को एक आयोजन मात्र नहीं बना कर इसे अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की.
पतंजलि योग पीठ के प्रशिक्षकों ने कराया योग : स्थानीय सिदो -कान्हू मैदान में रामगढ़ के सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में करीब 1300 लोगों ने योग किया. पतंजलि योगपीठ के प्रशिक्षकों ने योग कराया. इस बार के योग दिवस का थीम हृदय के लिए योग रखा गया था.
सभी पंचायतों और प्रखंडों में मनाया गया योग दिवस : योग को गांवों तक ले जाने के उद्देश्य से जिले की उपायुक्त राजेश्वरी बी के निर्देशन में जिले की 125 पंचायतों और छह प्रखंडों में योग दिवस मनाया गया. सभी पंचायतों में सुबह 6.30 बजे से 7.30 बजे तक खुले आसमान में योग किया गया. आज के योग कार्यक्रम में बारिश की हल्की फुहारों ने लोगों का उत्साह बढ़ा दिया. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने भी मौसम की तारीफ करते हुए कहा कि जब आप अच्छे उद्देश्य से एकजुट होते हैं, तो ईश्वर भी आपके साथ हो जाते हैं.
योगाभ्यास में शामिल हुए : सिदो -कान्हू जिला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा, अपर समाहर्ता जुगनू मिंज, भू-अर्जन पदाधिकारी गौरांग महतो, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राधा प्रेम किशोर, सिविल सर्जन डॉ नीलम चाैधरी, जिला अवर निबंधक सुभाष दत्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी एनी रिंकू कुजूर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुषमा बड़ाइक, डीटीओ केके राजहंस, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनकलता तिर्की, डीएसपी प्रकाश सोय मौजूद थे. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद आंगनबाड़ी सेविकाओं, महिलाओं और छात्राओं में डीसी और एसपी के साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










