21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बलजीत सिंह बेदी बने कांग्रेस के रामगढ़ जिलाध्यक्ष

रामगढ़ : कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत सिंह बेदी को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोनीत करने पर बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि वे सभी कांग्रेसियों को साथ लेकर जिला में कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनायेंगे. उन्होंने कहा कि जिला में कांग्रेसी […]

रामगढ़ : कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत सिंह बेदी को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोनीत करने पर बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि वे सभी कांग्रेसियों को साथ लेकर जिला में कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनायेंगे. उन्होंने कहा कि जिला में कांग्रेसी एकजुट हैं. किसी के पार्टी छोड़ने का कोई असर नहीं पड़ेगा.

शीघ्र ही पूरे जिला में जन समस्याओं को हल करने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया जायेगा. श्री बेदी के जिलाध्यक्ष बनने पर अरुण कुमार सिन्हा, वृजकिशोर गांधी, शंभुनाथ झा, शांतनु मिश्र, मुकेश यादव, सीपी संतन, केडी मिश्र, पंकज तिवारी, चितरंजन चौधरी, संतोष सोनी, राम विनय महतो, सुरेंद्र राय, अजमल हुसैन, शहजाद खान आदि ने बधाई दी है.

ज्ञात हो कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार महेश सिंह द्वारा भाजपा में शामिल हो जाने के बाद जिलाध्यक्ष का पद खाली था. कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के रूप में शहजादा अनवर कार्य कर रहे थे. केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने रामगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष के रूप में बलजीत सिंह बेदी के नाम की घोषणा कर दी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें