बचने के लिए दामोदर नद में कूदा युवक, हो गयी मौत
Updated at : 16 Mar 2019 12:42 AM (IST)
विज्ञापन

उरीमारी : पोड़ा क्षेत्र से गुजरने वाले दामोदर नद पर निर्मित रेलवे के लाल पुल से एक युवक ने मधुमक्खी से बचने के लिए छलांग लगा दी. गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. युवक बंटी भुइयां (18)चीफ हाउस सयाल का रहने वाला था. उक्त पुल से रेलवे की मालगाड़ी गुजरती […]
विज्ञापन
उरीमारी : पोड़ा क्षेत्र से गुजरने वाले दामोदर नद पर निर्मित रेलवे के लाल पुल से एक युवक ने मधुमक्खी से बचने के लिए छलांग लगा दी. गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. युवक बंटी भुइयां (18)चीफ हाउस सयाल का रहने वाला था. उक्त पुल से रेलवे की मालगाड़ी गुजरती है.
यह पुल पोड़ा इलाके को गिद्दी क्षेत्र से जोड़ता है. बताया जाता है कि बंटी अपने तीन दोस्तों के साथ बैर खाने गिद्दी क्षेत्र जा रहा था. सभी दोस्त पैदल थे. इस पुल से गुजरने के दौरान पुल के नीचे लगे छत्ते से अचानक मधुमक्खियों का झुंड उड़ने लगा. मधुमक्खियों से बचने के लिए तीन दोस्ते पीछे भागने लगे.
जबकि बंटी मधुमक्खियों से पूरी तरह घिर गया. इसके बाद उसने किसी तरह अपना शर्ट खोला व बचने के लिए दामोदर नद में कूद गया. करीब सौ फीट नीचे नद के पत्थर से टकराने के कारण उसे गहरी चोट लगी. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे.
भुरकुंडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना से क्षेत्र में शोक है. बंटी की मां कौशल्या देवी (पति स्व तिलेश्वर भुइयां) उरीमारी भूमिगत खदान में कार्यरत हैं. इस घटना से मां का रो-रोक कर बुरा हाल है. बंटी दो भाइयों में सबसे बड़ा था. परिवार में एक बहन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




