चुनाव को लेकर रिकॉर्ड अपडेट करें : डीआइजी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रामगढ़ : हजारीबाग के डीआइजी पंकज कंबोज बुधवार को रामगढ़ पहुंचे. उन्होंने रामगढ़ थाना रिकॉर्ड का निरीक्षण किया. श्री कंबोज ने एसडीओ कार्यालय में बनाये गये यातायात थाना का उद्घाटन किया. मौके पर पत्रकारों से डीआइजी ने कहा कि रामगढ़ जिला के अति व्यस्त थानों में रामगढ़ थाना है. इस थानों में कांडों की संख्या […]
विज्ञापन
रामगढ़ : हजारीबाग के डीआइजी पंकज कंबोज बुधवार को रामगढ़ पहुंचे. उन्होंने रामगढ़ थाना रिकॉर्ड का निरीक्षण किया. श्री कंबोज ने एसडीओ कार्यालय में बनाये गये यातायात थाना का उद्घाटन किया. मौके पर पत्रकारों से डीआइजी ने कहा कि रामगढ़ जिला के अति व्यस्त थानों में रामगढ़ थाना है.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस थानों में कांडों की संख्या अन्य स्थानों से अधिक है. रिकॉर्ड के रखरखाव का निरीक्षण किया गया है. विशेष कर लोकसभा चुनाव को लेकर रिकॉर्ड को अपडेट करने के लिए प्रशिक्षु तीन अवर निरीक्षक को जिम्मेदारी दी गयी है. चुनाव को लेकर गुंडा, गैंग पंजी, असामाजिक तत्वों की पंजी को निकाला गया है. संपत्ति मूलक अपराध में कमी आयी है. पिछले तीन माह में बाइक चोरी में कमी आयी है. एक माह बाद रिकॉर्ड अपडेट की जांच करेंगे. रामगढ़ थाना प्रभारी ने मालखाना का चार्ज लिया है. आर्म्स से संबंधित जो भी मामला है, उसका निष्पादन करना है. रामगढ़ जिला में भी यातायात थाना काम करना शुरू कर दिया है.
इससे यातायात पुलिस को यातायात से संबंधित कई अधिकार होंगे. यातायात थाना को मजबूत करने की जरूरत है. जिला में दो सौ सिपाहियों की रिक्तियां हैं. इन रिक्तियों को पूरा करने के लिए प्रशासनिक पहल की गयी है. रिक्तियां भरे जाने के बाद यातायात में काम करने में आसानी होगी. रजरप्पा थाना क्षेत्र के कैंप में रखी गयी मशीनों की जलाने की घटना किसने की है, यह जांच चल रही है. मौके पर एसपी निधि द्विवेदी, एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर, डीएसपी मुख्यालय प्रकाश सोय, यातायात प्रभारी विपिन कुमार, इंस्पेक्टर लिलेश्वर महतो, इंस्पेक्टर कमलेश पासवान, इंस्पेक्टर विद्यावती ओहदार, अनि अशोक कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन