रविवार रात एक बजे प्रमुख का हुआ अपहरण, बुधवार रात एक बजे हुए मुक्त

Updated:
विज्ञापन

गोला : गोला प्रखंड प्रमुख जलेश्वर महतो की सकुशल वापसी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है. माना जा रहा है कि पुलिस की दबिश के कारण ही प्रमुख की रिहाई हुई है. हालांकि इस घटना को किसी संगठन या अपराधी ने अंजाम दिया है, इसका खुलासा पुलिस ने नहीं किया है. इस […]

विज्ञापन
गोला : गोला प्रखंड प्रमुख जलेश्वर महतो की सकुशल वापसी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है. माना जा रहा है कि पुलिस की दबिश के कारण ही प्रमुख की रिहाई हुई है. हालांकि इस घटना को किसी संगठन या अपराधी ने अंजाम दिया है, इसका खुलासा पुलिस ने नहीं किया है. इस घटना को लेकर कई वरीय पुलिस अधिकारी घटना के दिन से ही छानबीन में जुटे हुए थे.
इसमें आइजी शंभु ठाकुर, डीआइजी पंकज कंबोज, रामगढ़ एसपी निधि द्विवेदी, डीएसपी प्रकाश सोय, एसडीपीओ आरपी किशोर सहित कई अधिकारी मामले की जांच में शामिल थे. प्रमुख के पहुंचने पर एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर, गोला थाना प्रभारी एवं एएसआइ संतोष सिंह ने उनका फर्द बयान लिया.
नकाबपोश हथियार से लैस वर्दीधारियों के पहरे में प्रमुख को रखा गया था : प्रमुख जलेश्वर महतो को घर से रविवार रात एक बजे वर्दीधारियों ने इनका अपहरण कर लिया था. प्रमुख के अनुसार उन्हें बुधवार रात एक बजे ही रिहा किया गया. उन्हें ले जाने के दिन व छोड़ने के दिन उनकी आंखों पर काली पट्टी बांधी गयी थी. समय पर उन्हें नाश्ता, भोजन दिये गये.
उन्हें पहाड़ के समीप झोपड़ी में रखा गया था. नकाबपोश हथियार से लैस वर्दीधारियों के पहरे में प्रमुख को रखा गया था. बताते चले कि प्रमुख को रविवार रात सात-आठ की संख्या में नकाबपोश वर्दीधारियों ने अगवा कर लिया था.
प्रमुख से मिलने के लिए पहुंचे लोग : प्रमुख के आवास पहुंचते ही उनसे मिलने के लिए कई लोग पहुंचने लगे. इसमें मुखिया दयानंद प्रसाद, कुलदीप साव, सुरेश कुमार रजक, प्रबोध चटर्जी, गोविंद मुंडा, तिवारी महतो, मनोज महतो, अंबुज, सिकंदर शर्मा, अशोक महतो, राजू महतो, रमेश दांगी, महावीर, ममता, मंजु, जयराम महथा, जयप्रकाश महतो पहुंचे और उनकी सकुशल वापसी पर हर्ष जताया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola