फेसबुक पर फोटो वायरल िकया, युवती ने युवक को पीटा

Updated:
विज्ञापन

कुजू : बदनाम करने की नीयत से फेसबुक पर फोटो वायरल करने वाले युवक की युवती ने पिटाई कर दी. यह मामला कुजू ओपी क्षेत्र के दिगवार गांव का है. मिली जानकारी के अनुसार, दिगवार निवासी बबलू कुशवाहा अपने जन्मदिन पर पूर्व में पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ खिंचाये गये फोटो को फेस […]

विज्ञापन
कुजू : बदनाम करने की नीयत से फेसबुक पर फोटो वायरल करने वाले युवक की युवती ने पिटाई कर दी. यह मामला कुजू ओपी क्षेत्र के दिगवार गांव का है. मिली जानकारी के अनुसार, दिगवार निवासी बबलू कुशवाहा अपने जन्मदिन पर पूर्व में पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ खिंचाये गये फोटो को फेस बुक पर अपलोड कर दिया. इससे क्षुब्ध होकर आक्रोशित युवती अपने परिजनों के साथ युवक के घर पहुंची.
इस दौरान युवती ने बबलू का पकड़ कर घर से बाहर निकालते हुए उसकी पिटाई की. उसे काफी दूर चौराहे तक ले गयी. इसी बीच, आक्रोशित परिजनों ने भी उसकी पिटाई कर दी. इससे बबलू की स्थिति बिगड़ गयी. कुजू ओपी के सअनि धर्मदेव सिंह युवक का बचाव करते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया. गाैरतलब हो कि उक्त युवक ने दो माह पूर्व भी इस तरह की हरकत की थी. इस संबंध में युवती ने कुजू ओपी में मामला दर्ज कराया था. इसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola