डीसी के उपस्थित नहीं होने पर बैठक का बहिष्कार

रामगढ़: रामगढ़ समाहरणालय के सभागार में बुधवार को 11 बजे से निर्धारित जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक जनप्रतिनिधियों के बहिष्कार के कारण नहीं हुई. 11 बजे से समय निर्धारित होने के बावजूद साढ़े 12 बजे तक उपायुक्त बैठक में नहीं आयीं. बाद में जिला योजना पदाधिकारी ने बैठक शुरू की. बैठक में उपायुक्त के […]
उपायुक्त बैठक में नहीं पहुंचीं. साढ़े 12 बजे बैठक का औपचारिक कोरम पूरा करने का प्रयास किया गया. इसका हम लोगों ने विरोध किया. भाजपा सांसद प्रतिनिधि नारायण चंद्र भौमिक ने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है. जनप्रतिनिधियों के समय का कोई मूल्य नहीं आंका जाता है. बैठक में बुला कर इंतजार कराया जाता है. मांडू विधायक प्रतिनिधि राजकुमार महतो ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ हमेशा ऐसा ही होता है. योजनाओं पर विस्तार से चर्चा नहीं की जाती है. रामगढ़ विधायक प्रतिनिधि मनोज महतो ने कहा कि बैठक कागजी खानापूर्ति करने के लिए आयोजित की जाती है. जनप्रतिनिधियों की राय कम ही ली जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




