रजरप्पा में पूजा करने के बहाने किया था वाहन बुक, चालक को बंधक बना कर वाहन को लूटा

गोला – चारू पथ स्थित सिकिदिरी घाटी में बुधवार दोपहर 12 बजे अपराधियों ने दिनदहाड़े जायलो वाहन को लूट लिया. अपराधियों ने चालक को कब्जे में कर मारपीट की. पेड़ में बांध कर उसे छोड़ दिया. चालक से 23 सौ रुपये नकद आैर मोबाइल को भी छीन लिया. चालक किसी तरह रस्सी को खोल कर […]
जांच के बाद मामला रजरप्पा थाना क्षेत्र के होने के कारण चालक को सिकिदिरी थाना के सअनि सुधीर प्रसाद सिंह अपने साथ लेकर गोला पहुंचे. मिली जानकारी के अनुसार, पांच की संख्या में अपराधियों ने रांची के अवधेश कुमार सिंह के जायलो वाहन (जेएच01एवाइ-6707) को रजरप्पा मंदिर जाने के लिए 22 सौ रुपये में बुक किया.
इसके बाद सभी अपराधी रजरप्पा मंदिर पहुंचे. यहां मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा-अर्चना कर लौटने के क्रम में सिकिदिरी घाटी में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. अपराधियों की पिटाई से घायल सुलतान कॉलोनी कांटा टोली, रांची निवासी चालक सोनू शाह का इलाज गोला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. चालक ने पुलिस को बताया कि सभी अपराधी 25 से 26 वर्ष के थे. बातचीत से वे लोग बाहर के लग रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




