मामला: पेलोडर की चपेट में आने से लोको सहायक पायलट की मौत का, पायलटों ने पतरातू रेलवे गेट बंद कराया

पतरातू: पतरातू रेलवे साइडिंग में पेलोडर मशीन की चपेट में आने से शनिवार को लोको सहायक पायलट इंदल यादव की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह नौ बजे पतरातू रेलवे स्टीम कॉलोनी क्वार्टर संख्या 182 सीडी में रहनेवाले इंदल यादव मोटरसाइकिल (बीआर 02यू 0233) से पतरातू की ओर जा रहे थे. इस […]
इस दाैरान पतरातू रेलवे साइडिंग में पेलोडर मशीन की चपेट में आने से घायल हो गये. लोगों ने पतरातू सीएचसी में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने इंदल यादव को मृत घोषित कर दिया. घटना के कई घंटे बीतने के बाद भी रेलवे के वरीय अधिकारियों के नहीं पहुंचने से आक्रोशित रेलकर्मी 12:10 बजे पतरातू रेलवे फाटक पहुंचे और रेलवे फाटक को बंद करा दिया. इससे भुरकुंडा-रांची मुख्य मार्ग पर आवागमण बाधित हो गया. रेलकर्मियों ने इंदल की मौत की जांच कराने, दोषियों को सजा दिलाने, मृतक के परिजनों को मुआवजा व नौकरी देने की मांग की. लोगों ने मामला शांत करा कर फाटक को खुलवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




