अतिक्रमण हटाने के बाद सरकारी स्कूल के कार्यालय में जड़ा ताला, प्रशासनिक कार्रवाई को चुनौती!

Updated:
विज्ञापन

स्कूल के मुख्य द्वार में लगा ताला | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पलामू में अतिक्रमण हटाने के बाद सरकारी स्कूल के कार्यालय पर ताला लगा दिया गया. स्थानीय लोगों ने इसे प्रशासनिक कार्रवाई को चुनौती बताया और जांच की मांग की है.

विज्ञापन

पाटन (पलामू). पलामू जिले के पाटन प्लस टू उच्च विद्यालय की जमीन से अतिक्रमण हटाने के तत्काल बाद विद्यालय के कार्यालय के मुख्य द्वार पर ही ताला लगा दिया गया. कथित तौर पर अतिक्रमणकारियों ने ग्रिल के अंदर की ओर दूसरा ताला जड़ दिया. इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों ने इसे प्रशासनिक कार्रवाई को खुली चुनौती बताते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 400 से अधिक लोगों को बीमार करने वाले भोज की होगी जांच, गांव में स्वास्थ्य विभाग का कैंप जारी

प्रशासन ने हटायी थी अतिक्रमित जमीन की घेराबंदी

जानकारी के अनुसार, अंचल पदाधिकारी आशीष कुमार के निर्देश पर सोमवार को पाटन थाना प्रभारी अनिल विद्यार्थी और सीआइ कन्हाई राम की मौजूदगी में विद्यालय की अतिक्रमित भूमि पर की गयी घेराबंदी हटायी गयी थी. कार्रवाई के बाद शाम को प्रशासनिक टीम लौट गयी. ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बाद कथित अतिक्रमणकारियों ने विद्यालय कार्यालय के मुख्य द्वार पर लगे ग्रिल में अंदर की ओर से ताला लगा दिया.

पहले से लगे ताले के बावजूद जड़ा दूसरा ताला

स्थानीय लोगों के अनुसार, ग्रिल में विद्यालय प्रबंधन की ओर से पहले से ही बाहर की तरफ ताला लगाया गया था. इसके बावजूद अंदर की ओर से दूसरा ताला लगा दिया गया. इसकी जानकारी मिलने पर प्रधानाध्यापक, शिक्षक और स्कूली बच्चे विद्यालय पहुंचे. वहां मुख्य द्वार के ग्रिल में अंदर की ओर ताला लगा मिला. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जतायी.

ये भी पढ़ें: अब दवा दुकानों के बाहर नहीं दिखेंगे डॉक्टर के बोर्ड, नियम तोड़ने पर रद्द होगा लाइसेंस

यथास्थिति के निर्देश के बावजूद घेराबंदी का आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि अंचल पदाधिकारी ने चार नवंबर को जमीन पर यथास्थिति बनाये रखने का निर्देश दिया था. इसके बावजूद विद्यालय की जमीन की घेराबंदी कर दी गयी थी. सोमवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने के बाद कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा देना गंभीर मामला है. लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की है.

आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी

विद्यालय भवन के मुख्य द्वार पर ताला लगाये जाने की सूचना मिलने पर छुट्टी के बावजूद कई शिक्षक और स्कूली बच्चे विद्यालय पहुंचे. इस संबंध में पाटन थाना प्रभारी अनिल विद्यार्थी ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है. यदि अतिक्रमणकारियों ने ऐसा किया है, तो यह काफी गंभीर मामला है. प्रधानाध्यापक की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जायेगी.

ये भी पढ़ें: फसल बचाने के लिए लगाया तार बना जानलेवा! एक सप्ताह में दूसरी नीलगाय की मौत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola