पलामू में रेहला ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने हासिल की उपलब्धि, व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा उत्कृष्टता-2026 में मिला प्लैटिनम अवॉर्ड

Updated:
विज्ञापन

प्लैटिनम अवॉर्ड लेते ग्रासिम इंडस्ट्रीज की रेहला इकाई प्रमुख हितेंद्र अवस्थी.

पलामू के ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रेहला इकाई को व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित प्लैटिनम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह उपलब्धि सेफ्टी, प्रोसेस सेफ्टी व सतत परिचालन पद्धतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिली है.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Platinum Award: पलामू के ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रेहला इकाई ने व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है.चेन्नई के होटल आईटीसी चोला में आयोजित 8वें आईसीसी राष्ट्रीय व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सम्मेलन सह पुरस्कार समारोह-2026 में इकाई को प्रतिष्ठित प्लैटिनम श्रेणी पुरस्कार से सम्मानित किया गया. रासायनिक एवं पेट्रोकेमिकल क्षेत्र की लगभग 120 प्रतिभागी संस्थानों के बीच रेहला इकाई को यह सर्वोच्च सम्मान सेफ्टी, प्रोसेस सेफ्टी व सतत परिचालन पद्धतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया. इस तरह चेन्नई में 120 कंपनियों को पछाड़कर ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रेहला इकाई ने सर्वोच्च सम्मान हासिल किया है

इकाई प्रमुख ने ग्रहण किया मेडल व प्रशस्ति पत्र

समारोह में इकाई प्रमुख हितेंद्र अवस्थी व सेफ्टी हेड देश दीपक ने भारतीय चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओएचएस समिति अध्यक्ष सह एएसएसपी इंडिया चैप्टर अध्यक्ष डॉ. कृष्ण निर्मल्य सेन के हाथों ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र प्राप्त किया.

इकाई प्रमुख ने इसे टीम की सामूहिक उपलब्धि बताया

इस अवसर पर इकाई प्रमुख हितेंद्र अवस्थी ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति या विभाग की नहीं, बल्कि सभी कर्मचारियों, कामगारों, संविदा भागीदारों व विभागीय प्रमुखों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है. यह सम्मान रेहला इकाई की मजबूत सेफ्टी संस्कृति और शून्य क्षति के लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

इसे भी पढ़ें: रांची में अनोखा रक्षाबंधन: 9 साल की कायरा ने बेजुबान जानवरों को बांधी राखी, दिया इंसानियत का संदेश

सेफ्टी हेड की भूमिका सराहनीय

सेफ्टी हेड देश दीपक ने सुरक्षा पहलों के प्रभावी संचालन, खतरों की पहचान, जोखिम प्रबंधन व सुरक्षित कार्य पद्धतियों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. वहीं आदित्य बिरला समूह के वरिष्ठ प्रबंधन ने रेहला इकाई की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि समूह की अन्य इकाइयां भी रेहला से प्रेरणा लेकर उच्च सुरक्षा मानक अपनाएं.

इसे भी पढ़ें: ऑनलाइन पोर्टल में दिक्कत होने पर भी बनेगा कास्ट-रेजिडेंशियल सर्टिफिकेट, 3 महीने तक जमा कर सकते हैं ऑफलाइन आवेदन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola