महिला सभा में उठीं पेंशन, राशन और पेयजल की समस्याएं, मुखिया बोले- हर महिला को बनाएंगे आत्मनिर्भर और सशक्त

Updated:
विज्ञापन

बैठक में मुखिया नरेंद्र सिंह व मौजूद महिलाएं

कंडा पंचायत सचिवालय में महिला सशक्तिकरण पर आयोजित सभा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया. पेंशन, राशन, पेयजल जैसी समस्याओं पर चर्चा हुई और मुखिया ने हर महिला को आत्मनिर्भर बनाने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

नावा बाजार,पलामू: नावा बाजार प्रखंड की कंडा पंचायत सचिवालय परिसर में महिला सशक्तीकरण और सुशासन को लेकर महिला सभा का आयोजन किया गया. मुखिया नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सभा में सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुखिया नरेंद्र सिंह ने महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि पंचायत की हर महिला को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना उनका मुख्य उद्देश्य है. महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए उनका प्रयास जारी रहेगा. विकास योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें.

महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक होने का आह्वान

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद चंदा देवी ने कहा कि जब तक महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होंगी, तब तक समाज का पूर्ण विकास संभव नहीं है. उन्होंने टीआरआई के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास और सर्वांगीण विकास की जानकारी दी.

उन्होंने महिलाओं से हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर जिम्मेदारी संभालने और सुशासन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया.

जनता दरबार में महिलाओं ने रखीं समस्याएं

सभा के दूसरे सत्र में जनता दरबार जैसा माहौल रहा. गांव-टोले से पहुंची महिलाओं ने मुखिया नरेंद्र सिंह और पंचायत सचिव शिवकुमार यादव के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं. महिलाओं ने मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन, पेयजल और स्वरोजगार के अवसरों से जुड़े मुद्दे उठाए.

पंचायत सचिव ने सभी मामलों को दर्ज करते हुए उनके त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही.

मौके पर रोजगार सेवक अजय कुमार, स्वयंसेवक मनीष कुमार सिंह, संजय पासवान, वार्ड सदस्य मीना देवी, किरण देवी, सरोज कुंवर सहित कंडा पंचायत के विभिन्न गांवों से आईं सैकड़ों महिलाएं और ग्रामीण मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola