palamu news: पलामू में 4.48 लाख मतदाताओं को नोटिस, आज से शुरू होगी सुनवाई; 72,760 की नो-मैपिंग
कॉलेक्ट्रेरिएट
पलामू जिले की मतदाता सूची में 3.46 लाख से अधिक मतदाताओं के रिकॉर्ड में विसंगतियां पाई गई हैं. डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद और पांकी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है. जानिए कब तक होगी सुनवाई और कब आएगी अंतिम मतदाता सूची.
मेदिनीनगर से शिवेंद्र कुमार की रिपोर्ट
आपके शहर में
पलामू: झारखंड के सभी जिलों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) का कार्य चल रहा है. पलामू जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 17 लाख 64 हजार 947 मतदाता हैं. इनमें 29 जुलाई तक 14 लाख 99 हजार 296 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है. वहीं, 4 लाख 48 हजार 287 मतदाताओं को नोटिस जारी किया जा चुका है. इन मतदाताओं की सुनवाई सोमवार से शुरू होगी.
सुनवाई के लिए पांचों विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग टीमें गठित की गयी हैं. डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र में 14 और पांकी में 10 टीमें बनायी गयी हैं. अन्य तीन विधानसभा क्षेत्रों में भी सुनवाई के लिए टीम गठित की गयी है.
डालटनगंज में 72,760 मतदाताओं की नो मैपिंग
डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 46 हजार 596 मतदाताओं के रिकॉर्ड में विसंगति मिली है. इनमें 72,760 मतदाताओं की नो मैपिंग और 28,931 की डेमोग्राफिक सिमिलर इंट्री मिली है. इन मतदाताओं की सुनवाई के बाद आदेश पारित किया जायेगा. इसके बाद ही एसआइआर में उनका नाम जोड़ा जा सकेगा.
डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 4 लाख 6 हजार 932 मतदाता हैं. इनमें 3 लाख 41 हजार 612 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन हो चुका है. वहीं 65,320 मतदाता एएसडीडीएफ के अंतर्गत हैं. इनमें 8,252 की मृत्यु, 21,294 अब्सेंट, 28,109 स्थायी रूप से शिफ्टेड, 5,617 पूर्व से इनरोल और 2,048 मतदाता अन्य कारणों से सूची में शामिल नहीं हो पाये हैं.
विश्रामपुर में 47,813 मतदाता एएसडीडीएफ में
विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 67 हजार 800 मतदाता हैं. इनमें 3 लाख 19 हजार 987 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन हो चुका है. 47,813 मतदाता एएसडीडीएफ के अंतर्गत हैं. इनमें 8,283 की मृत्यु, 7,124 अब्सेंट, 23,204 स्थायी रूप से शिफ्टेड, 8,901 पूर्व से इनरोल और 301 मतदाता अन्य कारणों से सूची में शामिल नहीं हो पाये हैं.
छतरपुर में 46,909 मतदाता एएसडीडीएफ के अंतर्गत
छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 26 हजार 401 मतदाता हैं. इनमें 2 लाख 79 हजार 492 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन हो चुका है. 46,909 मतदाता एएसडीडीएफ के अंतर्गत हैं. इनमें 8,084 की मृत्यु, 12,299 अब्सेंट, 18,788 स्थायी रूप से शिफ्टेड, 6,257 पूर्व से इनरोल और 1,481 मतदाता अन्य कारणों से सूची में शामिल नहीं हो पाये हैं.
हुसैनाबाद में 54,018 मतदाता एएसडीडीएफ में
हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 30 हजार 689 मतदाता हैं. इनमें 2 लाख 76 हजार 671 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है. 54,018 मतदाता एएसडीडीएफ के अंतर्गत हैं. इनमें 8,386 की मृत्यु, 14,376 अब्सेंट, 22,782 स्थायी रूप से शिफ्टेड, 7,499 पूर्व से इनरोल और 975 मतदाता अन्य कारणों से सूची में शामिल नहीं हो पाये हैं.
पांकी में 51,591 मतदाता एएसडीडीएफ में
पांकी विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 33 हजार 125 मतदाता हैं. इनमें 2 लाख 81 हजार 534 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन हो चुका है. 51,591 मतदाता एएसडीडीएफ के अंतर्गत हैं. इनमें 7,817 की मृत्यु, 15,392 अब्सेंट, 19,545 स्थायी रूप से शिफ्टेड, 8,369 पूर्व से इनरोल और 468 मतदाता अन्य कारणों से सूची में शामिल नहीं हो पाये हैं.
3.46 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में विसंगति
चुनाव आयोग के अनुसार पांकी विधानसभा क्षेत्र में 74,894, डालटनगंज में 81,586, विश्रामपुर में 66,068, छतरपुर में 62,636 और हुसैनाबाद में 61,412 मतदाताओं के रिकॉर्ड में विसंगति मिली है. इस तरह पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 3 लाख 46 हजार 596 मतदाता विसंगति के दायरे में हैं.
ऐसे मतदाता 5 अगस्त से 4 सितंबर तक आवेदन दे सकते हैं. शिकायत सही पाये जाने पर उनका नाम मतदाता सूची में 3 अक्तूबर तक जोड़ा जायेगा. इसके बाद 7 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए