पलामू : यूनियन चर्च में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, हुआ मिस्सा अनुष्ठान, कैरोल से गूंजे गिरजाघर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Dec 2023 6:03 AM

विज्ञापन

शहर के यूनियन चर्च में क्रिसमस गैदरिंग सह मिलन समारोह हुआ. पादरी प्रभु रंजन मसीह की देखरेख में सामूहिक आराधना व मिस्सा पूजा के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ. इसमें चर्च द्वारा संचालित संडे स्कूल के बच्चों व मसीही विश्वासी शामिल हुए. प्रभु यीशु के जन्म से जुड़ी झलकियां प्रस्तुत की गयी.

विज्ञापन

शहर के यूनियन चर्च में क्रिसमस गैदरिंग सह मिलन समारोह हुआ. पादरी प्रभु रंजन मसीह की देखरेख में सामूहिक आराधना व मिस्सा पूजा के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ. इसमें चर्च द्वारा संचालित संडे स्कूल के बच्चों व मसीही विश्वासी शामिल हुए. प्रभु यीशु के जन्म से जुड़ी झलकियां प्रस्तुत की गयी. बच्चों ने यीशु के जन्म पर आधारित गीत-नृत्य से मन मोह लिया. कई बच्चे शांताक्लॉज की वेशभूषा में दिखे. युवा एवं महिला संघ की सदस्यों ने सामूहिक गीत, एक्शन गीत व नृत्य प्रस्तुत किया. पादरी प्रभुरंजन मसीह ने संदेश में कहा कि प्रभु यीशु संसार में सुख, शांति, समृद्धि की कामना लेकर आये. उनके संदेशों को अपनायें. मानव कल्याण की दिशा में काम करें. प्रीतिभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. आयोजन में डॉ सुषमा शबनम होरो, डॉ नीलम होरो, डॉ जयवंत लकड़ा, अंशु, विलसन, निलय, अमृता, लवलेन, सोरेन भेंगरा सहित अन्य लोग सक्रिय थे.

प्रभु यीशु ने दिया शांति, प्रेम व भाईचारा का संदेश

क्रिसमस को लेकर मसीही समाज तैयारी में जुटा है. इसी कड़ी में रविवार को रेड़मा स्थित सीएनआइ चर्च में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन हुआ. सामूहिक प्रार्थना के बाद लोगों ने यीशु के जन्म को याद कर केक काटा. खुशियां मनायी. पादरी संजीत खलखो की देखरेख में अनुष्ठान हुआ. उन्होंने यीशु के आगमन का संदेश दिया. बताया कि संसार के लोगों को पाप व दुख से छुड़ाने के लिए प्रभु यीशु ने शांति, प्रेम व भाईचारा का संदेश दिया है. कार्यक्रम के दौरान संडे स्कूल के बच्चों ने यीशु के जन्म से जुड़े नाटक व नृत्य प्रस्तुत किये. जबकि महिला एवं युवा संघ के सदस्यों ने प्रार्थना व गीत-संगीत पेश किया. कार्यक्रम का संचालन इंदू कला तिर्की ने किया. मौके पर सुनील तिर्की, निदान गिद्धी, मसीहदान बेक, अशोक टुटी, अनुकरण तिर्की, अगस्तुस बाखला, हर्षलता कच्छप, हीरामनी तिर्की, सृष्टि, प्रियंका, कल्पना तिग्गा, सन्नी, स्नेहा, जमिमा मिंज, राजश्री, अर्चना, सुरभि, आशीष राज सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

सामूहिक आराधना के बाद हुआ मिस्सा अनुष्ठान, कैरोल से गूंजे गिरजाघर

रविवार को शांति की महारानी गिरिजाघर में क्रिसमस गैदरिंग सह मिलन समारोह का आयोजन हुआ. चर्च में छोटी चरनी सजायी गयी थी. पल्ली पुरोहित मौरिश कुजूर की देखरेख में सामूहिक आराधना, प्रार्थना व मिस्सा अनुष्ठान हुआ. पल्ली पुरोहित ने केक काटा व शुभकामना दी. संदेश में कहा कि प्रभु यीशु का आगमन संसार में खुशहाली का प्रतीक है. उनके प्रेम, शांति एवं सेवा के संदेश को जीवन में अपनाते हुए समाज की बेहतरी के लिए कार्य करें. फादर फबियानुस सिंदुरिया, फादर मार्टिन, फादर संजय गिद्ध ने परिवार, रिश्तेदार व समाज में यीशु के आगमन की खुशी बांटने का संदेश दिया. वहीं मसीही विश्वासियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. रोमन कैथोलिक चर्च से जुड़े सभी 10 यूनिट के सदस्यों ने प्रभु यीशु के जन्म से जुड़े नाटक, झांकी, गीत-नृत्य प्रस्तुत की. चियांकी यूनिट के प्रतिभागियों ने बालक यीशु के जन्म की झांकी, कचरवा बारालोटा यूनिट के सदस्यों ने यीशु के जन्म पर आधारित गीत प्रस्तुत किया. बिरसा नगर के विश्वासियों ने नया जीवन दिया है तूने, यीशु है तेरा नाम…गीत से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. ज्योति हॉस्टल की छात्राओं ने कैरोल पर नृत्य प्रस्तुत किये. कुसुमटांड़, चियांकी साधना सदन, आबादगंज सहित अन्य यूनिट के सदस्यों ने गीत-नृत्य से लोगों का मनोरंजन किया.

Also Read: PHOTOS : पलामू जिले के चर्चों में प्री-क्रिसमस सेलिब्रेशन, रंगा रंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन, झूम उठे लोग

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola