खनिज कानून के खिलाफ झामुमो का आंदोलन तेज, पलामू में विधानसभावार पर्यवेक्षक नियुक्त

Updated:
विज्ञापन

परिसदन भवन के हॉल में बैठक करते झामुमो के नेता व पदाधिकारी

पलामू जिला झामुमो ने खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है. नेताओं ने विधेयक से राज्य को होने वाले भारी आर्थिक नुकसान पर चिंता जताई है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर, पलामू : पलामू जिला झामुमो की बैठक रविवार को परिसदन भवन में हुई. बैठक में झामुमो नेताओं ने खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान और आंदोलन की रूपरेखा तैयार की.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि इस विधेयक से झारखंड को भारी आर्थिक नुकसान होगा और केंद्र सरकार राज्य की बकाया राशि हड़पने की साजिश कर रही है. इससे मंईयां सम्मान, अबुआ आवास, सर्वजन पेंशन सहित स्वास्थ्य व शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावित होंगी. उन्होंने सवाल उठाया कि दशकों से देश को कोयला और लौह अयस्क देने वाले झारखंड ने विस्थापन, प्रदूषण और स्वास्थ्य समस्याओं की बड़ी कीमत चुकाई है, तो क्या उसे अपनी संपदा से उचित राजस्व पाने का अधिकार नहीं है.

विधानसभावार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

झारखंड के आर्थिक हितों की रक्षा और हक की लड़ाई को मजबूत करने के लिए जिला समिति ने विधानसभावार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की. विश्रामपुर में युगल चंद्रवंशी, अविनाश देव, असफर रब्बानी, कमलेश पाठक, अनिल चंद्रवंशी, शाहबाज आलम व सुमित बर्मन को जिम्मेदारी दी गयी है.

पांकी में सन्नू सिद्दीकी, सुनील तिवारी, सन्नी शुक्ला, बबलू शाहनवाज, दीपू चौरसिया, राकेश सिंहा, अखिलेश सिंह व रमेश सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया है. हुसैनाबाद में चंदन प्रकाश सिन्हा, वशिष्ठ सिंह, विवेकानंद सिंह, डॉ एजाज, नेहाल असगर, आलोक सिंह व सुशील सिंह को जिम्मेदारी मिली है.

पाटन-छतरपुर में संजीव तिवारी, संतोष उपाध्याय, पप्पू कमाल खान, मुन्ना सिंहा, रंजीत सिंह, नवीन सिंहा, अनुराग सिंह, रंजीत जायसवाल व ईश्वरी मेहता को जिम्मेदारी दी गयी है. वहीं मेदिनीनगर में राजेंद्र प्रसाद सिन्हा, बालकिशन उरांव, रंजन चंद्रवंशी, सलोनी टोप्पो, श्रवण गुप्ता, धीरेन्द्र उरांव, देवानंद भारद्वाज, आशुतोष विनायक, फ़ज़ायल अहमद व रामनाथ चंद्रवंशी को प्रभार मिला है.

मेदिनीनगर नगर निगम के लिए सुशीला मिश्रा के अलावा महिला, युवा, छात्र व महानगर मोर्चा के पर्यवेक्षक भी बनाये गये हैं.

बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने की, जबकि संचालन रंजन चंद्रवंशी ने किया. बैठक में केंद्रीय समिति के सदस्यों, पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के अलावा सन्नू सिद्दीकी, संजीव तिवारी, चंदन प्रकाश सिन्हा, हाजी ललन, युगल किशोर चंद्रवंशी, सुशीला मिश्रा, सुनील तिवारी, रामचंद्र चंद्रवंशी, अविनाश देव, राकेश सिंहा, असफर रब्बानी, देवानंद भारद्वाज, शाहबाज खान, अनुराग प्रताप सिंह, रंजीत जायसवाल, अल्ताफ राइन, मन्नत सिंह बग्गा, सूरज कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola