विवाद में पति ने लगायी फांसी, पत्नी ने जहर खाया

Updated:
विज्ञापन

पत्नी इलाजरत, पति का दूसरी महिला के साथ था प्रेम प्रसंग, जिसे लेकर होता था विवादपत्नी का एमएमसीएच में चल रहा इलाजपाटन थाना क्षेत्र के बरसैता गांव की घटनाप्रतिनिधि,

विज्ञापन

पाटन. थाना क्षेत्र के बरसैता गांव के 29 वर्षीय प्रमोद कुमार सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जबकि उसकी पत्नी ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. इसकी जानकारी होते ही परिजन आनन-फानन में उसे एमएमसीएच ले गये. जहां उसका इलाज चल रही है. जानकारी के मुताबिक प्रमोद कुमार सिंह का गांव की ही एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसकी जानकारी उसकी पत्नी को हो गयी थी. जिसके बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर नोंक-झोंक होता रहता था. लोगों ने बताया कि बुधवार को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद गुस्से में आकर प्रमोद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जबकि उसकी पत्नी ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. प्रमोद कुमार सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola