पलामू समाचार विक्रेता संघ का होली मिलन समारोह

Updated:
विज्ञापन

पलामू समाचार विक्रेता संघ का होली मिलन समारोह

विज्ञापन

मेदिनीनगर. रविवार को माटी कला बोर्ड कार्यालय परिसर में पलामू समाचार पत्र विक्रेता संघ ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया. संघ के अध्यक्ष गोपाल प्रजापति व अन्य पदाधिकारियों ने उद्घाटन किया. इसके बाद सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया. मौके पर अध्यक्ष गोपाल प्रजापति ने कहा कि होली भाईचारे और एकता का पर्व है. समाज में सभी को मिलजुलकर रहने का संदेश देता है. समाचार विक्रेता हर मौसम और परिस्थिति में समाज तक खबरें पहुंचाने का कार्य करते हैं, इसलिए आपसी एकजुटता और सहयोग की भावना बनाये रखन जरूरी है. उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत करने और एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का आह्वान किया. समारोह में उपाध्यक्ष मनोज प्रजापति, सचिव वीरेंद्र प्रजापति, भुनेश्वर प्रजापति, सतीश कुमार, उत्तम कुमार, मनोज गुप्ता, नंदकिशोर, बरजकिशोर, सत्येंद्र प्रजापति, राजन कुमार, प्रसार विभाग के रितेश सहित संघ के कई सदस्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola