Palamu: गुरुकुल विद्यालय में ग्रीन डे सेलिब्रेशन, पौधारोपण और रंगारंग कार्यक्रमों से बच्चों ने दिया हरियाली का संदेश

Updated:
विज्ञापन

पलामू के पाटन मोड़ स्थित गुरुकुल विद्यालय में ग्रीन डे सेलिब्रेट करते बच्चे और स्कूल के शिक्षक. फोटो: प्रभात खबर

मेदिनीनगर के गुरुकुल विद्यालय में ग्रीन डे का भव्य आयोजन हुआ. बच्चों ने पौधारोपण, रंगारंग प्रस्तुतियां और प्रतियोगिताओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया. शिक्षिकाओं के लिए भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Palamu News: पलामू के मेदिनीनगर में पाटन मोड़ स्थित गुरुकुल विद्यालय में ग्रीन डे सेलिब्रेशन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया. पूरे विद्यालय परिसर में हरियाली की थीम पर आधारित कार्यक्रमों की धूम रही. हरे रंग के परिधानों में सजे बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बना दिया, वहीं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग और मेहंदी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए हरियाली, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के महत्व को चित्रों और कलात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से प्रस्तुत किया. विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर बच्चों ने पर्यावरण को संरक्षित रखने का संकल्प भी लिया.

शिक्षिकाओं के लिए विशेष आयोजन

ग्रीन डे के अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं के लिए विशेष रूप से झूला सजाया गया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा. इसके साथ ही उनके लिए कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी महिला शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार भी जीते. विद्यालय की सचिव सोनम कुमारी ने कहा कि खुलकर जीने का नाम ही जिंदगी है. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से कार्य प्रणाली में निखार आता है, टीम भावना मजबूत होती है और कार्यस्थल पर आपसी सहयोग का वातावरण बनता है.

हरियाली केवल प्रकृति की पहचान नहीं

उन्होंने हरे रंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरियाली केवल प्रकृति की पहचान नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और जीवन का प्रतीक भी है. सोनम कुमारी ने शिक्षिकाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए स्वयं भी सभी खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया. उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार तभी मजबूत बनता है, जब सभी सदस्य मिलकर एक-दूसरे का सहयोग करें और सामूहिक भावना के साथ संस्थान को आगे बढ़ाएं.

इसे भी पढ़ें: जेल से छूटे 117 दागियों की एसपी कपिल चौधरी ने लगाई क्लास, कुंडली खंगालकर दी आखिरी चेतावनी

हरियाली बचाने का दिया संदेश

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहेंद्र साव ने ग्रीन डे सेलिब्रेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि जीवन में हरे रंग का विशेष महत्व है और यदि हमारे जीवन से हरियाली समाप्त हो जाएगी तो जीवन नीरस हो जाएगा. उन्होंने बच्चों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की. कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी की प्रधानाचार्य संध्या मिश्रा, राणा प्रताप सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य सहकर्मी मौजूद रहे. पूरे आयोजन में बच्चों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि प्रकृति की रक्षा केवल किताबों का विषय नहीं, बल्कि रोजमर्रा की आदत बननी चाहिए. आखिर पेड़ लगाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालना आसान है, लेकिन उन्हें जिंदा रखना ही असली परीक्षा है.

इसे भी पढ़ें: पलामू के कंडा पंचायत की महिला सभा में उमड़ी आधी आबादी, अधिकारों से लेकर जनसमस्याओं तक उठी आवाज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola