झारखंड : पलामूवासियों के लिए खुशखबरी, अयोध्या की तर्ज पर कोयल तट का होगा कायाकल्प, मिनी चेकडैम की भी स्वीकृति

Updated:
विज्ञापन

गर्मी की शुरुआत से ही पानी संकट से त्रस्त पलामू वासियों के लिए एक अच्छी खबर है. जल्द ही पानी की किल्लत से राहत मिलेगी. इसके लिए कारगर उपाय ढूंढ लिए गए हैं. साथ ही कोयल नदी तट को भी अयोध्या की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. ये सब कैसे संभव होगा ये जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

पलामू, सैकत चटर्जी : मेदिनीनगर शहर और आसपास के क्षेत्र गर्मी आते ही पानी के लिए संघर्ष करता रहता है. हर दिन जलस्तर नीचे जा रहा है. इसके स्थाई समाधान के लिए मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा लगातार कोयल नदी में मिनी बांध बांधने की मांग की जा रही थी. अब जाकर विभाग की ओर से हरी झंडी मिली है. इसके बन जाने से शहर को जल संकट से मुक्ति मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

जानिए कैसे मिली मिनी चेकडैम की स्वीकृति

इस संबंध में मेदिनीनगर नगर निगम की महापौर अरुणा शंकर ने प्रभात खबर को बताया कि इस संबंध में प्लान बनाते हुए निगम द्वारा इसे पारित कराया गया. उस पारित पत्र को केंद्र और राज्य सरकार के स्वच्छ गंगा मिशन को भेजा गया. स्वच्छ गंगा मिशन के तहत इस योजना को लेने की मांग करते हुए पलामू सांसद बीडी राम से भी अनुरोध किया गया था. जिसे अब स्वीकृति मिल गई है.

undefined

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने विभागीय पत्र भेजकर दी हरी झंडी

मेयर ने बताया कि खुशी की बात है कि केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के डायरेक्टर जनरल अशोक कुमार ने इस संबध में विभागीय पत्र भेजकर योजना को हरी झंडी दे दी है. इस महत्वाकांक्षी योजना के पूरा होने से शहर को अब जलसंकट से मुक्ति मिलेगी.

Also Read: रांची के इन जगहों में सोमवार को धारा-144 लागू, घर से निकलने से पहले पढ़ें गाइडलाइन

देश के चुनिंदा शहरों में शामिल हुआ मेदिनीनगर

मालूम हो कि देश में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत नदियों को पुनर्जीवित करने, स्वच्छ करने एवं नदियों से जलापूर्ति करने को लेकर काम किया जा रहा है. देश के चुनिंदा शहरों में यह काम हो रहा है. अब मेदिनीनगर में इसके काम शुरू होने के संकेत मिलते ही यह शहर देश के चुनिंदा शहर में शामिल हो गया, जहां गंगा मिशन के तहत काम होगा. झारखंड में चार बड़े शहरों में यह काम चलेगा जिसमें मेदिनीनगर भी शामिल है.

पलामू सांसद ने किया सराहनीय पहल

मेयर अरुणा शंकर ने कहा की स्वच्छ गंगा मिशन के तहत मेदनीनगर नगर निगम अंतर्गत आने वाले कोयल तट का चुनाव किया गया है. इसके लिए पलामू सांसद बीडी राम की पहल सराहनीय रही. इसके अलावा मिशन से जुड़े केंद्र और राज्य सरकार के पदाधिकारी भी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने इसकी जरूरत को समझा. उन्होंने कहां कि केंद्र सरकार से भी उन्हें इस योजना को साकार करने में मदद मिली है.

अब अयोध्या की तर्ज पर सजेगा कोयल तट

मेयर ने बताया कि इस मिशन के तहत एक तरफ कई स्टेप पर मिनी बांध बनाए जाएंगे जिससे सालो भर नदी में पानी और नमी बनी रहे. इससे शहर में पानी का लेयर ठीक हो जायेगा. जानवर भी पानी पी सकेंगे. छोटे स्तर पर खेत भी सिंचित हो सकेगा. इसके साथ ही केंद्र सरकार ने स्वच्छ गंगा मिशन के तहत अयोध्या की तर्ज पर कोयल नदी के दोनों तट को सजाने की योजना को स्वीकृति दी है. इससे कोयल तट जिसमें अभी एकतरफ निगम द्वारा मेरिन ड्राइव बनाया गया है वो और खूबसूरत हो जायेगा.

Also Read: विश्व धरोहर दिवस 2023: पलामू किला की झाड़ी में मिला सफेद पत्थर का विशाल पीढ़ा, इसी पर बैठते थे राजा मेदिनीराय!
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola