मिर्गीटांड़ में चार मलेरिया से बीमार
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Aug 2020 12:03 AM
मिर्गीटांड़ में चार मलेरिया से बीमार
गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की बाघुड़िया पंचायत स्थित पहाड़ पर बसा बीहड़ गांव मिर्गीटांड़ में फिर एक बार मलेरिया का कहर शुरू हो गया है. एक माह पूर्व ही यहां ब्रेन मलेरिया से एक बच्ची की मौत हो गयी थी. कई आक्रांत हुए थे. तब स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां दो-तीन दिनों तक कैंप किया था.
सैकड़ों लोगों की खून जांच की गयी थी, जिसमें दो दर्जन से अधिक मलेरिया से पीड़ित पाये गये थे. तब सभी को दवा दी गयी थी. सभी मरीज ठीक भी हो गये थे. अब फिर एक बार इस गांव में मलेरिया पैर पसारना शुरू किया है. उक्त गांव बीहड़ पहाड़ पर बसा है. हर साल बरसात में यहां मलेरिया बीमारी फैलती है.
बुधवार को गांव की गुरूवारी किस्कू (60), उर्मिला किस्कू (26) को जाड़ा देकर बुखार आ रहा था. तब उनके परिजनों ने किसी तरह दोनों को लेकर घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचे जहां दोनों का इलाज जारी है.
गुरुवार सुबह फिर इसी गांव के रघुनाथ टुडू (30) और सिंधु हेंब्रम (60) को जाड़ा देकर बुखार आया. तब उनके परिजनों ने दोनों को लेकर घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. चारों का इलाज चल रहा है.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










