PHOTOS: झारखंड के पलामू में सजा मां दुर्गे का दिव्य दरबार, पूजा पंडालों की देखिए खूबसूरती

Updated:
विज्ञापन

पलामू के प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर में दुर्गा पूजा के मौके पर अष्टमी को सभी पंडालों के पट खोल दिए गए. सुबह से ही श्रद्धालु पंडालों में पूजा करने निकले. सैकत चटर्जी के कैमरे की नजर से देखिए मेदिनीनगर के कुछ आकर्षक पूजा पंडाल और मां का दिव्य रूप.

विज्ञापन
undefined

मेदिनीनगर के साहित्य समाज चौक के पास बाल समाज हमेशा छोटे प्रारूप में पूजा करने के लिए जाना जाता है. इस बार बाल समाज ने भव्य प्रतिमा स्थापित कर सबको चौंका दिया. मंदिर के बरामदे में यथा संभव सजावट की गयी है. बाल समाज के पास भी पंडाल के लिए जगह बहुत काम रहता है लेकिन इस बार उन्होंने प्रतिमा के साथ पंडाल पर भी ध्यान दिया है और यह पंडाल भी सुन्दर बन पड़ा है. रात को यह पंडाल काफी आकर्षक दिख रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

जनता सेवक संघ का पंडाल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहा है. पंडाल के अंदर थर्मोकोल से काफी खूबसूरत सजावट की गयी है. प्रतिमा भी अनोखी है. प्रतिमा के आसपास की लाइटिंग काफी खास है. प्रतिमा के सिर के ऊपर शेर बनाया गया है. उसकी आंखों में लाइट लगायी गयी है.

undefined

स्टूडेंट क्लब के पास खुल कर कुछ करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है फिर भी सीमित जगह में अच्छा किया है. इनका पंडाल मोर का है. प्रतिमा के पास भी मोर पंखों का इस्तेमाल करते हुए सजावट की गयी है.

undefined

बाल समाज हर साल मां दुर्गा की अलग-अलग रूप को प्रतिमा के जरिये दिखाता है. इस बार भी बाल समाज की प्रतिमा में तीन सिर हैं जो काफी अनोखे हैं. मां दुर्गा की यह तीन सिर वाली प्रतिमा काफी आकर्षक है.

undefined

जय भवानी संघ का पंडाल इस बार एकदम अलग है. इस बार जूट के साथ कई हस्तकला का इस्तेमाल कर पंडाल बनाया गया है जो काफी आकर्षक है. इसमें बांस से बने सूप, टोकरी आदि का भी इस्तेमाल किया गया है.

undefined

जय भवानी संघ की प्रतिमा हमेशा की तरह सुन्दर है. इस प्रतिमा को स्थानीय मूर्तिकार सुकुमार पाल ने बनाया है.

undefined

बंगीय दुर्गा बाड़ी में अष्टमी पूजा के मौके पर काफी भीड़ थी. यहां विधि-विधान से लोगों ने पूजा-अर्चना की.

undefined

प्राचीन देवी मंदिर में अष्टमी संधि पूजा की गयी. बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण तैयारी को लेकर जुटे थे.

undefined

मेदिनीनगर कोयल नदी किनारे प्राचीन देवी मंदिर अवस्थित है. माता के मंदिर को फूलों से सजाया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola