ePaper

Save River: मेदिनीनगर में कोयल के तट पर डंप होता है कचरा, नदी में गिरती है 20 नाले की गंदगी

Updated at : 27 Sep 2022 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
Save River: मेदिनीनगर में कोयल के तट पर डंप होता है कचरा, नदी में गिरती है 20 नाले की गंदगी

Save River: सिवरेज-ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. पंपूकल शिवाला घाट, गिरिवर स्कूल चित्रगुप्त मंदिर घाट, इंसानियत घाट, कसाब मुहल्ला, मुस्लिम नगर, पहाड़ी, सुदना इलाके के गंदे नाले का पानी कोयल नदी में गिरता है.

विज्ञापन

Save River: झारखंड की राजधानी रांची से करीब 175 किलोमीटर दूर स्थित पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर की लाइफलाइन कही जाने वाली कोयल नदी (Koel River) लगातार प्रदूषित हो रही है. शहर का कचरा इसके तट पर डंप किया जा रहा है. शहर के अधिकांश गंदे नाले का पानी कोयल नदी में ही छोड़ा जाता है. इसकी वजह से नदी के पानी की गुणवत्ता बद से बदतर होती जा रही है. नदी प्रदूषित हो रही है. पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है.

कोयल नदी के अस्तित्व पर संकट

शहर की गंदगी की वजह से कोयल नदी का अस्तित्व संकट में दिख रहा है. नगर निगम इसके प्रति पूरी तरह से लापरवाह है. सिवरेज-ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. पंपूकल शिवाला घाट, गिरिवर स्कूल चित्रगुप्त मंदिर घाट, इंसानियत घाट, कसाब मुहल्ला, मुस्लिम नगर, पहाड़ी, सुदना इलाके के गंदे नाले का पानी कोयल नदी में गिरता है.

Also Read: World River Day 2022: संकट में झारखंड की नदियां, सूख जाती हैं 196 में से 141 की जलधारा
कोयल नदी में जाती है 20 वार्ड के नाले की गंदगी

नगर निगम क्षेत्र के करीब 20 वार्ड का पानी नाली और नाला के माध्यम से कोयल नदी में गिरता है. इसकी वजह से कोयल नदी का पानी मीठा जहर बनता जा रहा है. पर्यावरण विशेषज्ञ बताते हैं कि नगर निगम ने बड़े पैमाने पर कोयल नदी में जा रहे गंदे पानी को रोकने की दिशा में कदम नहीं उठाया, तो आने वाले समय में लोगों को कई तरह की बीमारियों से जूझना पड़ेगा.

नदी किनारे डंप होता है शहर का कचरा

बता दें कि शहर से निकलने वाली गंदगी को कोयल नदी के किनारे ही डंप किया जा रहा है. कचरा डंप होने से पर्यावरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है. निगम प्रशासन सफाई के तमाम दावे करता है, लेकिन कोयल नदी उसके तमाम दावों की पोल खोल देती है.

कोयल के तट पर बनाया जा रहा मेरिन ड्राइव

नदी को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम की ओर से मेरिन ड्राइव का निर्माण कराया जा रहा है. कहा गया है कि स्थानीय लोग कोयल नदी के किनारे सुबह और शाम टहल सकेंगे. मेरिन ड्राइव बन जाने के बाद नदी और उसके आसपास सफाई रहेगी.

Also Read: Jharkhand News: गर्मी की शुरुआत में ही संताल परगना की 25 नदियां सूखी, 55 लाख लोग हैं इन पर आश्रित
शहर के कूड़ेदान का नहीं हो रहा इस्तेमाल

शहर में दर्जनों जगह कूड़ेदान लगाये गये हैं. सूखा व गीला कचरा के लिए अलग-अलग बॉक्सनुमा स्टैंड लगाये गये हैं. सब बेकार पड़े हैं. शहर के लोग कूड़ेदान में कचरा नहीं डाल रहे. बल्कि, सड़क पर खुले में कचरा फेंककर चले जाते हैं.

सिवरेज-ड्रेनेज का नहीं हुआ काम

सिवरेज-ड्रेनेज सिस्टम के लिए सरकार ने तीन करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की थी. लेकिन, इस राशि का इस्तेमाल नहीं हो सका. यानी सिवरेज-ड्रेनेज का काम नहीं हुआ. राशि वापस चली गयी.

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोयल नदी से होती है जलापूर्ति

मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी कोयल नदी से जलापूर्ति की जाती है. पानी प्रदूषित होने से बीमारी फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है. नदी की साफ-सफाई की व्यवस्था तो नहीं ही की गयी है, नाले के पानी को नदी में गिरने से रोकने की भी व्यवस्था नहीं हो रही है.

रिपोर्ट- चंद्रशेखर सिंह, मेदिनीनगर

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola