पलामू : खड़े कंटेनर में लगी आग, स्थानीय लोगों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Updated:
विज्ञापन

आग की लपटें (प्रतिकात्मक)

पलामू के छतरपुर में खड़े कंटेनर में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। जानिए पूरी घटना की जानकारी इस रिपोर्ट में।

विज्ञापन

छतरपुर(पलामू ). पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित बाइपास में शनिवार की रात करीब 10 बजे नमन होटल के समीप खड़े एक कंटेनर में अचानक आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कंटेनर में ऑटो लेकर जा रहा था असम

कंटेनर चालक कुंदन झा ने बताया कि वह महाराष्ट्र के संभाजी नगर से बजाज कंपनी के ऑटो लेकर असम जा रहा था. इसी दौरान छतरपुर बाइपास स्थित नमन होटल में खाना खाने के लिए रुका था. कंटेनर सड़क किनारे खड़ा कर वह खाना खाने चला गया। इसी बीच कंटेनर के केबिन से अचानक आग की लपटें उठने लगीं.

ये भी पढ़ें: Nepal Floods : नेपाल और तिब्बत गये यात्रियों की जानकारी जुटा रही पलामू पुलिस

लोगों के प्रयास से आग पर काबू

आग देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में जुट गए. स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया. घटना में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, हालांकि आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola