पाटन: डेढ़ KM की सड़क के लिए तरस रहा भुइयां टोला, पगडंडी के सहारे आवागमन करने को मजबूर ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन

पगडंडी के सहारे आते जाते लोग | Prabhat Khabar Network

पलामू के खैरदोहर भुइयां टोला में सड़क न होने से ग्रामीण और स्कूली बच्चे कीचड़ में चलने को मजबूर हैं। प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग की गई है।

विज्ञापन

रामनरेश तिवारी की रिपोर्ट पाटन (पलामू). पाटन प्रखंड के किशुनपुर-तरहसी मुख्य सड़क के रबदी से खैरदोहर भुइयां टोला तक जाने के लिए ग्रामीणों को आज भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा नहीं मिल पायी है. मुख्य सड़क से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित इस टोले तक जाने वाला रास्ता कई जगह कीचड़ में बदल गया है, जबकि कुछ हिस्सों में सड़क के बजाय केवल पगडंडी बची है. बारिश के दिनों में ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ जाती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बारिश में कीचड़ से होकर गुजरना मजबूरी

रबदी मुख्य सड़क से खैरदोहर भुइयां टोला तक जाने वाले रास्ते की स्थिति लंबे समय से खराब है. कुछ हिस्सों में रास्ता है, लेकिन बारिश के बाद वहां इतना कीचड़ हो जाता है कि पैदल चलना मुश्किल हो जाता है. ग्रामीणों को कई बार जूते-चप्पल हाथ में लेकर रास्ता पार करना पड़ता है.इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अलावा स्कूली बच्चे भी आते-जाते हैं. बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है.

कीचड़ में फिसलकर गिरते हैं बच्चे

ग्रामीणों के अनुसार, बरसात के दिनों में रास्ते पर कीचड़ के कारण स्कूली बच्चे अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं. इससे उनके कपड़े और किताबें खराब हो जाती हैं. कई बार बच्चे स्कूल जाने के बजाय रास्ते से ही वापस घर लौट जाते हैं. इससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है.

ये भी पढ़ें: पलामू में 8-9 सितंबर को तेज बारिश और आंधी का अलर्ट, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

अनुसूचित जाति बहुल इलाका

खैरदोहर का भुइयां टोला अनुसूचित जाति बहुल इलाका है. ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है. ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बरसात के दिनों में आवागमन की समस्या दूर हो सके.

ये भी पढ़ें: पलामू: 17 साल देश सेवा, फिर कारगिल में शहादत - 27 साल बाद पैतृक गांव तुकबेरा में लगी शहीद प्रबोध महतो की प्रतिमा

चुनाव के बाद भी पूरी नहीं हुई उम्मीद

ग्रामीणों का आरोप है कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपने समाज की पुष्पा देवी के पक्ष में एकजुट होकर मतदान किया था. चुनाव जीतने के बाद ग्रामीणों ने उनसे मिलकर खैरदोहर भुइयां टोला तक सड़क निर्माण कराने की मांग की थी. ग्रामीणों के अनुसार, विधायक ने उन्हें बताया कि उक्त सड़क का निर्माण उनके स्तर से संभव नहीं हो पायेगा. इसके बाद ग्रामीणों की सड़क निर्माण की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी. ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय उन्हें विकास की उम्मीद जगी थी, लेकिन आज भी वे सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए परेशान हैं. उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है.

फोटो कैप्शन: पगडंडी के सहारे आते जाते लोग | Prabhat Khabar Network
पगडंडी के सहारे आते जाते लोग | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola