राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में डीएवी का बेहतर प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में डीएवी का बेहतर प्रदर्शन

विज्ञापन

मेदिनीनगर. एमकेडीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का दयानंद एंग्लो वैदिक राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा. विद्यालय की प्राचार्या इंद्राणी चटर्जी ने सभी विजेताओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि सफलता अनुशासित प्रशिक्षण, निरंतर परिश्रम व विद्यालय की समग्र शिक्षा का परिणाम है. खिलाड़ियों को आगे भी दयानंद एंग्लो वैदिक के आदर्श, चरित्र, साहस व प्रतिबद्धता को अपनाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. उपलब्धि संस्थान की खेल परंपरा व चरित्र निर्माण की गौरवपूर्ण यात्रा का प्रमाण है. प्राचार्य ने बताया कि जनवरी में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स बॉक्सिंग प्रतियोगिता हरिद्वार में, वेटलिफ्टिंग रायपुर में, बास्केटबॉल हैदराबाद में व रोलर स्केटिंग का आयोजन रांची में किया गया था. डीएवी के छात्रों ने वेटलिफ्टिंग अंडर 17 बालक वर्ग में युवराज दुबे ने 73 किलोग्राम से कम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया. स्केटिंग प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा. शिवम कुमार ने अंडर 19 के 300 मीटर व एक हजार मीटर इनलाइन रेस में दो स्वर्ण पदक, अगम्य रंजन अंडर-14 ने 300 मीटर इनलाइन स्पर्द्धा में स्वर्ण पदक जीता. टीम को अंडर 19 ओवरऑल विजेता व अंडर 14 ओवरऑल उपविजेता घोषित किया गया.बास्केटबॉल में अंडर 14 बालक टीम में आर्यन, विकास सिंह, हिमांशु सिंह व अंश तिवारी ने रजत पदक जीता. मुक्केबाज़ी में राघव दुबे अंडर 14 में कांस्य पदक जीता. प्रतियोगिता में विद्यालय ने कुल चार स्वर्ण, चार रजत व एक कांस्य पदक जीतकर खेल उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola