24.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

10 लाख राजस्व का नुकसान

मेदिनीनगर : झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के सदस्य मंगलवार से हड़ताल पर चले गये. 18 सूत्री मांगों के समर्थन में संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी, पर सरकार ने कोई पहल नहीं की. मंगलवार को हड़ताल का पहला दिन था. हड़ताल के पहले दिन संघ के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र तिवारी के नेतृत्व […]

मेदिनीनगर : झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के सदस्य मंगलवार से हड़ताल पर चले गये. 18 सूत्री मांगों के समर्थन में संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी, पर सरकार ने कोई पहल नहीं की.

मंगलवार को हड़ताल का पहला दिन था. हड़ताल के पहले दिन संघ के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र तिवारी के नेतृत्व में संघ के सदस्यों ने समाहरणालय स्थित सभी सरकारी कार्यालयों का भ्रमण कर काम-काज को ठप कराया. उसके बाद नजदीक के प्रखंडों में जाकर भी संघ के पदधारियों ने हड़ताल का जायजा लिया.

संघ के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने दावा किया कि हड़ताल का व्यापक असर देखा गया. कार्यालयों में सरकारी कामकाज नहीं हुए, सभी कर्मी पूरी चट्टानी एकता के साथ हड़ताल में डटे हुए हैं.

सरकार जब तक उनलोगों की मांग को नहीं मानती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. जिला सचिव रंजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारी एकता से संघ सरकार को मजबूर कर देगी. हड़ताल के दौरान कर्मियों ने धरना दिया, जिसमें मांगों के समर्थन में नारे लगाये गये.

धरना में संघ के मृत्युंजय कुमार सिंह, सच्चिदा राम, अमरेश कुमार सिंह, ब्रrादेव पांडेय, सुशील कुमार तिवारी, आशुतोष कुमार पांडेय, शैलेश कुमार, अरविंद कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, देवेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, आशीष सिंह, ललन राम, प्रदीप कुमार, अनवर अहमद अंसारी, रुपेश कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह सहित कई लोग शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें