27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

28 वार्ड सदस्यों को मिला प्रमाण पत्र

28 वार्ड सदस्यों को मिला प्रमाण पत्र पांडु(पलामू). मंगलवार को निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मनोरंजन कुमार ने प्रखंड के विभिन्न वार्ड क्षेत्रों से निर्विरोध चुने गये वार्ड सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया. बीडीओ ने बताया कि पंचायत चुनाव में विभिन्न पंचायत से 28 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गये हैं. तीसीबार पंचायत के वार्ड 13 […]

28 वार्ड सदस्यों को मिला प्रमाण पत्र पांडु(पलामू). मंगलवार को निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मनोरंजन कुमार ने प्रखंड के विभिन्न वार्ड क्षेत्रों से निर्विरोध चुने गये वार्ड सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया. बीडीओ ने बताया कि पंचायत चुनाव में विभिन्न पंचायत से 28 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गये हैं. तीसीबार पंचायत के वार्ड 13 से बिगन मियां, डाला कला के वार्ड सात के संतोष मेहता, वार्ड आठ के तेतरी देवी, वार्ड 11 की तेतरी देवी, वार्ड 12 की नीमा देवी, फुलिया पंचायत के वार्ड दो की उर्मिला देवी, कुटमू पंचायत के वार्ड 10 के प्रतिमा देवी, वार्ड 12 की मधुबाला देवी, महुगांवा पंचायत के वार्ड दो के अंबिका राम, वार्ड चार की उषा देवी, वार्ड पांच की गीता देवी, वार्ड छह के जनेश्वर राम, वार्ड आठ की धनवा देवी, वार्ड 13 की कवलपति देवी, वार्ड 14 के मिथिलेश चंद्रवंशी, सिलदिली पंचायत के वार्ड चार की सविता देवी, मुसीखाप पंचायत के वार्ड तीन के सूर्य भूषण गुप्ता, कजरूकला के वार्ड दो के मजलुम खातून, वार्ड सात के कमरूल खातून, वार्ड नौ की ललिता देवी, वार्ड 14 के फहीम अंसारी, रतनाग के वार्ड तीन की कौशल्या देवी, वार्ड चार के सुनील कुमार सिंह, वार्ड 10 की अनिता देवी, वार्ड 11 के कुंती देवी, वार्ड 12 की कौशल्या देवी, वार्ड 14 की मुनी देवी को प्रमाण पत्र दिया गया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें