27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पंचायत समित सदस्य के पुत्र की हत्या

पंचायत समित सदस्य के पुत्र की हत्यागढ़वा- रामगति यादव का पुत्र था महेंद्र यादव- घोड़दाग पंचायत समिति के सदस्य है रामगति यादव – सिद्दे गांव से मिला महेंद्र का शव, सिर में मारी गयी गाेली- शव के पास खोखा व दुपट्टा बरामद – पुलिस काे संदेह, प्रेम प्रसंग में हुई हत्याप्रतिनिध, गढ़वा गढ़वा थाना क्षेत्र […]

पंचायत समित सदस्य के पुत्र की हत्यागढ़वा- रामगति यादव का पुत्र था महेंद्र यादव- घोड़दाग पंचायत समिति के सदस्य है रामगति यादव – सिद्दे गांव से मिला महेंद्र का शव, सिर में मारी गयी गाेली- शव के पास खोखा व दुपट्टा बरामद – पुलिस काे संदेह, प्रेम प्रसंग में हुई हत्याप्रतिनिध, गढ़वा गढ़वा थाना क्षेत्र के सिद्दे गांव में कांडी प्रखंड स्थित घोड़दाग पंचायत समिति सदस्य रामगति यादव का पुत्र महेंद्र यादव (25) की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. मंगलवार की सुबह सिद्दे गांव में महेंद्र का शव देखे जाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव काे अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. महेंद्र के सिर में गोली मारी गयी है. शव के पास से खाली खोखा व काले रंग का दुपट्टा बरामद हुआ है. इसके आधार पर पुलिस अनुमान लगा रही है कि महेंद्र की हत्या प्रेम-प्रसंग में हुई हाेगी. जेल भी जा चुका था महेंद्रथाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि महेंद्र का अापराधिक इतिहास रहा है. वह जेल भी जा चुका था. हत्या के कारण जांच की जा रही है. सूचना मिलने के बाद महेंद्र के पिता रामगति यादव थाना पहुंचे. थाना प्रभारी से अपने पुत्र के हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें