कांग्रेसियों ने भगवान बिरसा को किया यादरांची. प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वतंत्रा सेनानी धरती आबा वीर बिरसा मुंडा की जयंती मनायी गयी. कांग्रेस मुख्यालय में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा वीर योद्धा थे. झारखंड उलगुलान के क्रांतिकारी वीर सपूत थे. इन्होंने झारखंड के लोगों, आदिवासियों की अस्मिता और पहचान के लिए सशक्त आंदोलन चलाया था. वीर बिरसा ने कम संसाधन में अंगरेजी साम्राज्यवाद से लोहा लिया और औपनिवेशिक शोषण के खिलाफ उलगुलान का आह्वान किया. झारखंडवासियों के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है. कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम के बाद कांग्रेसजनों ने कोकर स्थित भगवान बिरसा के समाधि स्थल पर जा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही खुशहाल एवं भयमुक्त झारखंड के लिए प्रार्थना की. कार्यक्रम में डॉ राजेश गुप्ता, सूर्यकांत शुक्ला, अदय शंकर ओझा, विनय सिन्हा दीपू, लाल किशोर नाथ शाहदेव, ज्योति सिंह मथारू, विनोद सिंह, केके गिरि, किशन अग्रवाल, मणिशंकर तिवारी, सुरेश राम, सुष्मिता किडो, प्रिंस बट्ट, ज्योति सिन्हा, किरण कुमारी समेत कई लोग उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
कांग्रेसियों ने भगवान बिरसा को किया याद
कांग्रेसियों ने भगवान बिरसा को किया यादरांची. प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वतंत्रा सेनानी धरती आबा वीर बिरसा मुंडा की जयंती मनायी गयी. कांग्रेस मुख्यालय में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा वीर योद्धा थे. झारखंड उलगुलान के क्रांतिकारी वीर सपूत थे. […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement