Advertisement
गो सेवा से बढ़ कर कुछ नहीं
विश्व उत्थान गोवर्धन महायज्ञ संपन्न, भंडारा आज लेस्लीगंज (पलामू). लेस्लीगंज के राजोगाड़ी गांव में आयोजित विश्व उत्थान गोवर्धन महायज्ञ मंगलवार को संपन्न हुआ. समापन समारोह में यज्ञाचार्य विश्व विजय जी ने कहा कि गो-माता के रोम-रोम में देवों का वास होता है. इसकी सेवा व रक्षा करने वालों को ईश्वर मदद करते हैं. लोगों को […]
विश्व उत्थान गोवर्धन महायज्ञ संपन्न, भंडारा आज
लेस्लीगंज (पलामू). लेस्लीगंज के राजोगाड़ी गांव में आयोजित विश्व उत्थान गोवर्धन महायज्ञ मंगलवार को संपन्न हुआ. समापन समारोह में यज्ञाचार्य विश्व विजय जी ने कहा कि गो-माता के रोम-रोम में देवों का वास होता है. इसकी सेवा व रक्षा करने वालों को ईश्वर मदद करते हैं. लोगों को गौ सेवा में अपने 24 घंटे का कुछ समय अवश्य दान करना चाहिए.
सनातन धर्म में यह बताया गया है कि प्रत्येक घर में गाय होनी चाहिए व उसकी सेवा भी होनी चाहिए. लेकिन आज ऐसा नहीं हो रहा है. कुछ लोग पैसे की लालच में गो माता को बेच रहे हैं. इसलिए वैसे लोगों को सोचना चाहिए कि जब गो को हम माता मानते हैं तो फिर बेच क्यों रहे हैं, उसकी सेवा करने से किस चीज की कमी हो जायेगी.
उन्होंने बताया कि महायज्ञ का उद्देश्य लोगों में गौ सेवा के प्रति जागरूक करना है. मौके पर राघो तिवारी, संत कुमार सिंह, रविंद्रनाथ तिवारी, विनय तिवारी, रामप्रकाश तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे. संत कुमार तिवारी ने बताया कि बुधवार को भंडारा का आयोजन किया जायेगा.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement