30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

ओके….अटल जी के सपनों के अनुरूप बनेगा झारखंड : ज्योतिरिश्वर

मेदिनीनगर. भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योतिरिश्वर सिंह ने कहा कि अटलबिहारी वाजपेयी को भारत रत्न दिये जाने का निर्णय स्वागत योग्य है. आज अटलबिहारी वाजपेयी की जन्मदिन हैं. अटल जी ने देश के विकास के लिए जो किया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. उनके जो सपने अधूरे रह गये हैं, इसे […]

मेदिनीनगर. भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योतिरिश्वर सिंह ने कहा कि अटलबिहारी वाजपेयी को भारत रत्न दिये जाने का निर्णय स्वागत योग्य है. आज अटलबिहारी वाजपेयी की जन्मदिन हैं. अटल जी ने देश के विकास के लिए जो किया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. उनके जो सपने अधूरे रह गये हैं, इसे पूरा करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी सक्रियता के साथ लगे हैं. प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिंह ने जन्मदिन के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी को शुभकामना दी है. साथ ही कहा है कि झारखंड का निर्माण अटल बिहारी वाजपेयी ने ही की है. देश स्तर पर उनके सपनों को पूरा करने के लिए श्री मोदी कार्य कर रहे हैं, ऐसे झारखंड भी प्रगति के पथ पर बढ़ेगा. अटल जी के जन्मदिन के दो दिन पहले ही झारखंड का जनता ने भाजपा को स्थिर सरकार के गठन का जनादेश दिया है. 14 वर्ष में सरकार के स्थिर नहीं रहने के कारण जो विकास कार्य प्रभावित हुए, अब वह वातावरण बदलेगा. भाजपा के नेतृत्व में झारखंड प्रगति के पथ पर बढ़ेेगा. साथ ही यहां विकास का एक बेहतर माहौल तैयार होगा. क्योंकि राज्य की जनता का जो जनादेश है, उससे यह साफ है कि जनता ने इस बात को भलीभांति महसूस किया है कि विकास के लिए भाजपा जरूरी है और अब लोगों के आशा, आकांक्षा के अनुरूप विकास का कार्य राज्य में होगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें