पांडु(पलामू). पांडु कल्याण उच्च विद्यालय के मैदान में गुरुवार को झाविमो के चुनावी सभा में झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड राज्य बना था, तो उस समय उग्रवाद इस राज्य में फिक पर था. मेरे नेतृत्व में सरकार बनी,तो उग्रवादियों पर लगाम लगाया गया. आज वह स्थिति फिर से बन गयी है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व उग्रवाद इस क्षेत्र में व्याप्त है. महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं है. कांग्रेस व भाजपा ने झारखंड लूटा है. सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनिल चंद्रवंशी व संचालन जितेंद्र सिंह ने किया. श्री मरांडी ने कहा कि कांग्रेस ने मधु कोड़ा ने 400 करोड़ लूटा. झारखंड की बदहाली का जिम्मेवार दोनों दल है. झाविमो की सरकार बनी, तो राज्य में विकास व अमन चैन बहाल होगी. विश्रामपुर विस के झाविमो प्रत्याशी राजन मेहता ने कहा कि चोला वही है, सिर्फ दल बदल गया है. सभा में झाविमो केंद्रीय सदस्य खलील खलीफा,शिव चौधरी, संजय सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.
BREAKING NEWS
कांग्रेस व भाजपा ने झारखंड को लूटा: मरांडी
पांडु(पलामू). पांडु कल्याण उच्च विद्यालय के मैदान में गुरुवार को झाविमो के चुनावी सभा में झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड राज्य बना था, तो उस समय उग्रवाद इस राज्य में फिक पर था. मेरे नेतृत्व में सरकार बनी,तो उग्रवादियों पर लगाम लगाया गया. आज वह स्थिति फिर से बन गयी […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement