27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

लाठी चार्ज के विरोध में साहियाओं सीएम का पुतला फूंका

पाटन. रांची में साहिया व एएनएम द्वारा कर रहे प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किये जाने के विरोध में शनिवार को पाटन में साहियाओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका. इसका नेतृत्व बीटीटी गनौरी पासवान व परशुराम पासवान ने किया. साहियाओं ने अस्पताल से मुख्यमंत्री श्री सोरेन का शवयात्रा निकाला, जो पाटन के […]

पाटन. रांची में साहिया व एएनएम द्वारा कर रहे प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किये जाने के विरोध में शनिवार को पाटन में साहियाओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका. इसका नेतृत्व बीटीटी गनौरी पासवान व परशुराम पासवान ने किया. साहियाओं ने अस्पताल से मुख्यमंत्री श्री सोरेन का शवयात्रा निकाला, जो पाटन के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए लोहिया चौक पर पहुंचा, जहां पुतला फंूका गया. वक्ताओं ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं पर अत्याचार किया जा रहा है, लेकिन अब महिला इसे बरदाश्त नहीं करेगी, जब तक उनकी मांग पूरा नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा. इस मौके पर सुमन तिवारी, कंचन देवी, कलिंदा देवी, गुलाब देवी, गीता देवी, रेणु देवी,चंचला कुमारी सहित कई लोग शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें