एक ही रात तीन घरों में तीन लाख की चोरी

Updated at : 06 Nov 2019 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
एक ही रात तीन घरों में तीन लाख की चोरी

मामला नावाडीह गांव के टोला करीमन डीह का हुसैनाबाद : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के करीमडीह टोला में बीती रात चोरों ने एक साथ तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में भुक्त भोगी कइल यादव, प्रमोद यादव, सुमन प्रजापति ने दंगवार पिकेट में लिखित सूचना दी है. भुक्तभोगियों […]

विज्ञापन

मामला नावाडीह गांव के टोला करीमन डीह का

हुसैनाबाद : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के करीमडीह टोला में बीती रात चोरों ने एक साथ तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में भुक्त भोगी कइल यादव, प्रमोद यादव, सुमन प्रजापति ने दंगवार पिकेट में लिखित सूचना दी है. भुक्तभोगियों ने बताया कि वे घर में सोये हुए थे.
जबकि दूसरे घर से चोर नकदी आभूषण कपड़ा समेत तीन लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली. भुक्तभोगियों ने बताया कि दीवार कूद कर चोरों के अंदर आने की संभावना है. कइल यादव ने बताया की भैंस बेच कर नकद एक लाख घर में रखे थे. मकान में कार्य चल रहा है. इस कारण राशि घर में रखे थे. साथ ही छठ में पर्व करने आयी बेटी के भी 10 हजार नकद भी चोर ले गये.
इसकी जानकारी मिलते ही पिकेट प्रभारी अमलेश्वर कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का मुआयना किया. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना हुसैनाबाद थाना को दी. सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी राजदेव प्रसाद ने बताया कि चोरों की धरपकड़ के लिए छापामारी शुरू कर दी गयी है. चोरी की घटना में शामिल चोरों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola