मेदिनीनगर : पेशकार घूस लेते गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Updated:
विज्ञापन

मेदिनीनगर :पलामू एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को बंदोबस्त पदाधिकारी के न्यायालय के पेशकार त्रिपुरारी प्रसाद को 2500 रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया. उसे जेल भेज दिया गया है. एसीबी पलामू के एसपी ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा कला के संजय सिंह ने बंदोबस्त कार्यालय में खतियान में सुधार […]

विज्ञापन
मेदिनीनगर :पलामू एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को बंदोबस्त पदाधिकारी के न्यायालय के पेशकार त्रिपुरारी प्रसाद को 2500 रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया. उसे जेल भेज दिया गया है. एसीबी पलामू के एसपी ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा कला के संजय सिंह ने बंदोबस्त कार्यालय में खतियान में सुधार करने के लिए आवेदन दिया है. वादी संजय अपनी मां बरत कुंवर के साथ तारीख पर हमेशा जाता था.
इसी दौरान न्यायालय के पेशकार त्रिपुरारी ने संजय से कहा कि 3000 रुपये दो, काम हो जायेगा. संजय ने यह जानकारी एसीबी पलामू को दी. मामले की जांच करायी गयी. आरोप के सत्यापन के बाद टीम ने शुक्रवार को बंदोबस्त कार्यालय से त्रिपुरारी प्रसाद को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola