640 पाउच शराब के साथ कार जब्त

नौडीहा : नौडीहा थाना क्षेत्र के कोरामी गांव के समीप गुप्त सूचना के आधार पर इंडिका कार से बिहार ले जा रहे 640 पाउच शराब को जब्त कर लिया गया है. वहीं वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है .बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब की […]
नौडीहा : नौडीहा थाना क्षेत्र के कोरामी गांव के समीप गुप्त सूचना के आधार पर इंडिका कार से बिहार ले जा रहे 640 पाउच शराब को जब्त कर लिया गया है. वहीं वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है .बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब की ढुलाई इंडिका कार से की जा रही है .
इसी क्रम में नौडीहा बाजार चेक पोस्ट के समीप पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया. रात्रि 8:30 बजे एक इंडिका कार जब वहां पहुंची, तो पुलिस सक्रिय हो गयी. लेकिन इंडिका कार चालक ने पुलिस को देखते ही कार को बैक कर लौटने लगा .जिसके बाद पुलिस ने पीछा किया. इस के क्रम में कोरामी गांव के समीप तीखे मोड़ पर वह कार पलट गया. उस पर सवार नावाटाड के अशोक यादव ,चेराई के संदीप साह व चालक अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




