गुरु नानक जयंती पर निकली शोभायात्रा

Updated at : 23 Nov 2018 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
गुरु नानक जयंती पर निकली शोभायात्रा

मेदिनीनगर : सिख समुदाय ने गुरुनानक जी का प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. पिछले 10 दिन से सिख समाज के लोगों द्वारा निकाली जा रही प्रभातफेरी का समापन गुरुवार को हुआ. प्रकाशोत्सव के अवसर पर सुबह में बेलवाटिका स्थित गुरुद्वारा में गुरुग्रंथ साहब का दीवान सजाया गया. गुरुवाणी का पाठ हुआ व शबद कीर्तन […]

विज्ञापन
मेदिनीनगर : सिख समुदाय ने गुरुनानक जी का प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. पिछले 10 दिन से सिख समाज के लोगों द्वारा निकाली जा रही प्रभातफेरी का समापन गुरुवार को हुआ. प्रकाशोत्सव के अवसर पर सुबह में बेलवाटिका स्थित गुरुद्वारा में गुरुग्रंथ साहब का दीवान सजाया गया. गुरुवाणी का पाठ हुआ व शबद कीर्तन किया गया. दोपहर में आकर्षक शोभायात्रा निकाली गयी. सुसज्जित रथ पर गुरुग्रंथ साहब को विराजमान किया गया.
शोभायात्रा में सिख समुदाय के लोगों के अलावा जीजीपीएस जमुने, दशमेस मॉडल स्कूल, गुरुकुल इंटरनेशल पब्लिक स्कूल के बच्चे व अन्य वर्ग के काफी संख्या में लोग शामिल थे. टाटानगर से आये रागी जत्था के सरदार हरजीत सिंह हीरा व मनप्रीत कौर ने शब्द कीर्तन व भजन प्रस्तुत किया. शोभायात्रा में पुरुष व महिला वर्ग के पंज प्यारे अपने हाथों में तलवार लेकर चल रहे थे.
पुरुष वर्ग के बड़े पंज प्यारों में सरदार उपेंद्र सिंह, गुरुदेव सिंह, प्रताप सिंह, मंजित सिंह, उत्तम सिंह, छोटे पंच प्यारों में लक्की सिंह, मन्नत सिंह, अमृत सिंह, शीतल सिंह, लक्की सिंह, महिला वर्ग के बड़े पंच प्यारों में हलीमा, स्मित, माही, वाणी, आयुषी, छोटे पंच प्यारों में रुचि, तीरथ, तमन्ना, रश्मि, रीत का नाम शामिल है. शोभायात्रा में स्थानीय बैंड बाजा के अलावा वाराणसी से पंजाबी ढोल मंगाया गया था. पांच घुड़सवार अपने घोड़ों की कलाबाजी दिखा रहे थे.
वहीं पंजाब से आये गदका पार्टी के सदस्यों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों को हैरत में डाल दिया. शोभायात्रा के दौरान सिख समुदाय के लोग सत श्री अकाल,जो बोले सो निहाल… का जयघोष कर रहे थे. गुरुद्वारा से निकलकर शोभायात्रा बेलवाटिका चौक, नावाटोली के सुभाष चौक, जिला स्कूल चौक, पंचमुहान, झंडा चौक, लालकोठा, थाना रोड, डाबर दवाखाना चौक, छहमुहान, कचहरी चौक, स्टेशन रोड, बेलवाटिका चौक होते हुए वापस हुआ. शोभायात्रा में गुरुसिंह सभा कमेटी के अध्यक्ष सरदार सतवीर सिंह राजा, त्रिलोकी नाथ सिंह, इंद्रजीत सिंह डिंपल,चनप्रीत सिंह जॉनी, कुलदीप सिंह सहित अन्य सक्रिय थे.
जगह-जगह स्वागत
गुरुनानक जी के प्रकाशोत्सव पर निकली शोभायात्रा का स्वागत कई जगहों पर विभिन्न संगठनों ने किया. कई लोगों ने सुसज्जित रथ पर विराजमान गुरुग्रंथ साहब की पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया. शोभायात्रा में शामिल लोगों के बीच कई संगठनों ने फल, चना, प्रसाद, मिठाई आदि का वितरण किया. नवकेतन रोड में जायंट्स क्लब, नावाटोली में रांची टेंट हाउस ने स्टॉल लगाकर स्वागत किया. इसी तरह शोभायात्रा के दौरान कई जगहों पर संगठनों ने स्वागत किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola