साईं मंदिर में नन्हें कलाकारों को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

साईं मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

पाकुड़. श्री सत्य साईं बाबा की पुण्यतिथि पर सत्य साईं सेवा संगठन पाकुड़ की ओर से बैंक कॉलोनी स्थित साईं मंदिर में सोमवार की देर रात बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान बाल विकास के नन्हें कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी. बच्चों ने डांस, भाषण, नाटक आदि में भाग लिया. वहीं संगठन की ओर से वर्ष 2023 ऑल इंडिया निबंध प्रतियोगिता में जिला एवं राज्य स्तर पर आए प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी में आए प्रतिभागी को संगठन के अध्यक्ष डॉ देवकांत ठाकुर ने मेडल एवं प्रमाण देकर सम्मानित किया. बताया कि संगठन की ओर से प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम का आयोजन करवाया जाता है. मौके पर डॉ वृंदावन साह, उत्तम कुमार सोरेन, प्रियंका चौबे, आकाश कुमार सिन्हा, संतोष चौरसिया, सोम शेखर पांडे, सत्यम पांडे, विभा देवी, प्राची चौधरी, राजा राम, दिशा बजाज, पूर्णिमा देवी, परिमल चक्रवर्ती, चंदना मंडल, दीपक कुमार पाल आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola