टोटो की बैटरी चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया आरोपी, पुलिस ने भेजा जेल
आरोपी को जेल ले जाती पुलिस | Prabhat Khabar Network
पाकुड़ में टोटो की बैटरी चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया आरोपी रफीक शेख. ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा, न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
पाकुड़ : मुफस्सिल थाना पुलिस ने टोटो की बैटरी चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान झिकरहट्टी निवासी रफीक शेख के रूप में हुई है.
आपके शहर में
चोरी करते ग्रामीणों ने पकड़ा
मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि आरोपी झिकरहट्टी में असिकुल शेख के टोटो से बैटरी चोरी कर रहा था. इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी.
आवेदन के आधार पर मामला दर्ज
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाई. पूछताछ के बाद पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया. इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए