पाकुड़ में स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेज : मोबाइल पर मिलेगी हर जानकारी

Updated:
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर लगाते कर्मी | Prabhat Khabar Network

पाकुड़ में स्मार्ट डिजिटल प्रीपेड मीटर लगने से बिजली बिलिंग में सुधार. मोबाइल ऐप से पाएं सभी बिजली जानकारी घर बैठे. जानिए क्या हैं फायदे.

विज्ञापन

पाकुड़ : बिजली बिलिंग में गड़बड़ी को दूर करने और वास्तविक रीडिंग सुनिश्चित करने के लिए जिले में स्मार्ट डिजिटल प्रीपेड मीटर लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. विद्युत विभाग के अनुसार जल्द ही उपभोक्ताओं को विभाग की ओर से एक ऐप उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके माध्यम से वे बिजली से जुड़ी विभिन्न जानकारियां घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

12 हजार घरों में लग चुका मीटर

विद्युत विभाग के सहायक अभियंता आशीष कुमार पटेल ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में स्मार्ट प्रीपेड डिजिटल मीटर लगाने का काम किया जा रहा है. पहले फेज में जिले के 31 हजार उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है. अब तक 12 हजार उपभोक्ताओं के घरों में मीटर लगाने का काम पूरा कर लिया गया है. सभी प्रखंड मुख्यालयों में काम तेजी से चल रहा है.

दूसरे फेज में बचे उपभोक्ताओं को जोड़ेंगे

बताया गया कि पहले फेज का काम पूरा होने के बाद दूसरे फेज में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के शेष उपभोक्ताओं के घरों में भी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे. उपभोक्ताओं को सही और सटीक बिल मिले, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है.

मोबाइल पर मिलेगी बिजली की जानकारी

स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने से उपभोक्ताओं को सही बिलिंग और ऑटोमेटिक रीडिंग की सुविधा मिलेगी. बिजली खपत की पूरी जानकारी भी उपलब्ध होगी. इससे मैनुअल रीडिंग की समस्या खत्म हो जाएगी. उपभोक्ता मोबाइल पर बिजली खपत, बकाया राशि और लोड मैनेजमेंट समेत अन्य जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे. इसके लिए जल्द ही विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को ऐप उपलब्ध कराया जाएगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola