आरपीएफ ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो से मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

पाकुड़. आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो से मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरपीएफ के अनुसार नलपोखर प्यादापुर निवासी सोनू अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि दोपहर के 1:32 के करीब ट्रेन संख्या 13032 जैसे ही प्लेटफॉर्म पर रुकी. एक व्यक्ति ने चोर-चोर कर चिल्लाया. आरपीएफ की टीम गश्ती में थी. आवाज सुनकर टीम पहुंची और मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया. बताया कि गिरफ्तार युवक को जीआरपी को सौंप दिया गया है. जीआरपी एसआइ हरिश्चंद्र लोहार ने बताया कि मोबाइल चोरी के आरोप में आरपीएफ ने एक युवक को सुपुर्द किया है. मामले में रेलवे एक्ट के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola