राशन डीलर के घर से नकदी सहिन नौ लाख के जेवर-सामान चोरी

Updated:
विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा में राशन डीलर उपेन्द्रनाथ साहा के घर दिनदहाड़े चोरी हुई। चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। कीमत लगभग नौ लाख रुपये है। चोरी की घटना उस वक्त हुई जब किरायेदार घर पर नहीं था। उपेन्द्रनाथ ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह वारदात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा की घटना, किरायेदार की गैरमौजूदगी का उठाया फायदा रेकी के बाद वारदात की आशंका, छह भर सोना, 15 भर चांदी चोरी होने का दावा प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा गांव में शनिवार को राशन डीलर उपेन्द्रनाथ साहा के घर दिनदहाड़े बड़ी चोरी की घटना सामने आई. चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर, नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है. उपेन्द्रनाथ साहा के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने परिवार के साथ राशन वितरण के लिए अपने पैतृक गांव बड़ा सरसा गये थे. रात में घर लौटने के बाद उन्होंने मुख्य गेट का ताला खोलकर घर में प्रवेश किया और सो गये. उस समय चोरी की जानकारी नहीं मिल सकी. सुबह टूटा मिला पिछला दरवाजा रविवार सुबह घर के पीछे वाले दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला. इसके बाद घर के भीतर रखे सामान की जांच की गयी तो चोरी का खुलासा हुआ. कमरे में रखी ड्रेसिंग टेबल के बक्से से गहनों से भरा बैग गायब था. सोना, चांदी, नकदी और साड़ियां चोरी गृहस्वामी ने बताया कि बैग में सोने का हार, चेन, हाथ का कंगन समेत करीब छह भर सोने के आभूषण रखे थे. इनकी अनुमानित कीमत लगभग नौ लाख रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा 15 भर चांदी के गहने, दो नई साड़ियां और नकद राशि भी चोरी हो गयी. रेकी की आशंका, पुलिस जांच में जुटी उपेन्द्रनाथ साहा ने आशंका जताई कि चोरों ने पहले से घर की रेकी की थी. घटना के समय घर में रहने वाला किरायेदार भी सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक काम के सिलसिले में बाहर था. इसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola