अमड़ापाड़ा में दिनदहाड़े ज्वेलर्स में लूट, दो राउंड फायरिंग; लाखों के जेवर लेकर फरार

Updated:
विज्ञापन

ज्वेलरी दुकान में लुट के बाद लगी भीड़.

अमड़ापाड़ा मुख्य बाजार में किशुन वर्मा ज्वेलर्स से लाखों के सोने-चांदी के जेवर लूटे. सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी.

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़:अमड़ापाड़ा मुख्य बाजार स्थित किशुन वर्मा ज्वेलर्स में बुधवार को दिनदहाड़े तीन हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. अपराधी दुकान से लाखों रुपये कीमत के सोने और चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गये. घटना के दौरान अपराधियों ने दुकान में मौजूद आकाश वर्मा पर दो राउंड फायरिंग भी की. हालांकि वे बाल-बाल बच गये. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दुकान में घुसते ही की फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों अपराधी पल्सर बाइक से रेनकोट और हेलमेट पहनकर दुकान पहुंचे थे. दुकान में प्रवेश करते ही अपराधियों ने आकाश वर्मा को निशाना बनाकर गोली चला दी. गोली से बचने के लिए आकाश झुक गये और दुकान से निकलकर घर की ओर भागे. अपराधियों ने उनका पीछा करते हुए दूसरी गोली भी चलायी, लेकिन वह भी उन्हें नहीं लगी. इसके बाद अपराधियों ने दुकान में रखे सोने और चांदी के आभूषण समेट लिये.

बारिश का फायदा उठाकर बासमती की ओर भागे अपराधी

दुकान से बाहर निकलने के बाद अपराधियों ने फिर फायरिंग की और आसपास के लोगों को डराने का प्रयास किया. घटना के समय इलाके में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही थी. इसी का फायदा उठाकर तीनों अपराधी बाइक से बासमती गांव की ओर फरार हो गये.

पुलिस ने शुरू की छानबीन

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ महेशपुर विजय कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच की. अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने भी आसपास के मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की. घटना के बाद पुलिस ने जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहनों की जांच शुरू कर दी. खबर भेजे जाने तक पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छानबीन में जुटी हुई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola