विधानसभा चुनाव के संचालन को लेकर 1217 पीठासीन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Oct 2024 11:31 PM
पाकुड़ राज प्लस टू विद्यालय एवं पाकुड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के सफल संचालन को लेकर 1217 पीठासीन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया.
पाकुड़. पाकुड़ राज प्लस टू विद्यालय एवं पाकुड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के सफल संचालन को लेकर 1217 पीठासीन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान पीठासीन पदाधिकारियों को जिलास्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)/वोटर वैरिफिएबल पेपर आडिट ट्रैल (वीवीपैट) का प्रशिक्षण विस्तार से दिया गया. उन्हें कंट्रोल यूनिट (सीयू), बैलेट यूनिट (बीयू), वीवीपैट को कनेक्ट करने एवं संचालन, माॅक पोल, पेपर सीलिंग की विस्तार से जानकारी दी गयी. पाकुड़ राज प्लस टू विद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण का जायजा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने लिया. मौके पर प्रशिक्षण कोषांग के सहयोगी पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार व अन्य उपस्थित थे. उपायुक्त ने क्रमवार पाकुड़ राज प्लस टू विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण सत्र का जायजा लिया. पाकुड़ राज प्लस टू विद्यालय में 807 पीठासीन पदाधिकारी एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज पाकुड़ में प्रशिक्षण में 410 कुल 1217 पीठासीन पदाधिकारी प्रशिक्षण में शामिल हुए. उन्होंने पीठासीन पदाधिकारियों से कहा कि निर्वाचन कार्य में पीओ को टीम लीडर की तरह कार्य करना होता है. समन्वय बनाकर सभी के साथ (पी-वन, पी-टू एवं पी-थ्री) काम करना है. लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साह के साथ सभी काम करें. आप सबों का प्रशिक्षण सत्र बेहतर चल रहा है. डीएलएमटी द्वारा सभी बिंदुओं पर जानकारी दी जा रही है. प्रशिक्षण में बतायी गयी बातों को गंभीरता से लें और उसी के अनुरूप अपने कार्य दायित्व का निष्पादन करें. सभी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पीठासीन पदाधिकारियों के लिए जारी हैंडबुक (मैनुअल) को अच्छी तरह से अध्ययन करें, हैंडबुक में सभी सवालों का उत्तर अंकित है. निर्वाचन में किसी भी कार्य को अपनी मनमर्जी से नहीं किया जाता है. आयोग के दिशा-निर्देश का अक्षरशः अनुपालन होता है, इसलिए कहीं कोई चूक नहीं हो. उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान उनके दायित्वों और जिम्मेदारियों से अवगत कराया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










