दूसरे दिन भी ठप रही कोयले की ढुलाई

Published at :24 Oct 2013 4:07 AM (IST)
विज्ञापन
दूसरे दिन भी ठप रही कोयले की ढुलाई

पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ की गयी पिटाई का विरोध अमड़ापाड़ा : अमड़ापाड़ा–पाकुड़ पैनम लिंकरोड को कोलखीपाड़ा गांव के निकट बुधवार को दूसरे दिन ग्रामीणों ने सड़क जाम किया गया. सड़क जाम किये जाने के कारण दूसरे दिन डंफरों से कोयले की ढुलाई नहीं हो पायी. ग्रामीणों का नेतृत्व बासमती पंचायत के मुखिया सुभाष मरांडी, […]

विज्ञापन

पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ की गयी पिटाई का विरोध

अमड़ापाड़ा : अमड़ापाड़ापाकुड़ पैनम लिंकरोड को कोलखीपाड़ा गांव के निकट बुधवार को दूसरे दिन ग्रामीणों ने सड़क जाम किया गया. सड़क जाम किये जाने के कारण दूसरे दिन डंफरों से कोयले की ढुलाई नहीं हो पायी.

ग्रामीणों का नेतृत्व बासमती पंचायत के मुखिया सुभाष मरांडी, ग्रामप्रधान सनातन सोरेन आदि कर रहे थे. मुखिया श्री मरांडी ने बताया कि जब तक डीसी एसपी घटना स्थल पर नहीं पहुंचेंगे सड़क जाम जारी रहेगा. मुखिया ने बताया कि पुलिस द्वारा ग्रामीण महिलाओं के साथ अकारण मारपीट की गयी और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी, तो कोयले की ढुलाई ठप रहेगी.

दूसरे दिन बुधवार को सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाने बुझाने पैनम के गौतम सामंतो, जेम्स मुमरू, थाना प्रभारी रंजीत मिंज पहुंचे. उक्त अधिकारियों द्वारा समझाने बुझाने का प्रयास किया गया परंतु ग्रामीणों ने उनकी बातें सुनने से इनकार कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola