भारत बांग्लादेश सैन्य अधिकारियों की मीटिंग में घुसपैठ पर रोक लगाने की पहल

Updated at : 16 Mar 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
भारत बांग्लादेश सैन्य अधिकारियों की मीटिंग में घुसपैठ पर रोक लगाने की पहल

फरक्का: फरक्का थाना क्षेत्र के दौलतपुर में सोमवार को बांग्लादेशी घुसपैठ एवं जाली नोट के कारोबार पर रोक लगाने को लेकर भारत एवं बांग्लादेश के सैन्य अधिकारियों की मीटिंग हुई. इस दौरान दोनों देशों के सीमा सुरक्षा के अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्रांे में बांग्लादेशी घुसपैठ एवं जाली नोट के कारोबार पर रोक लगाने को […]

विज्ञापन

फरक्का: फरक्का थाना क्षेत्र के दौलतपुर में सोमवार को बांग्लादेशी घुसपैठ एवं जाली नोट के कारोबार पर रोक लगाने को लेकर भारत एवं बांग्लादेश के सैन्य अधिकारियों की मीटिंग हुई.

इस दौरान दोनों देशों के सीमा सुरक्षा के अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्रांे में बांग्लादेशी घुसपैठ एवं जाली नोट के कारोबार पर रोक लगाने को लेकर परस्पर एक दूसरे को सहयोग करने का निर्णय लिया.

इस दौरान बीएसएफ बीस बटालियन के कमांडेंट राज कुमार ने बांग्लादेश के अधिकारियों से अपने क्षेत्र से जाली नोट के कारोबार करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की अपील की. साथ ही दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र पर विशेष चौकसी बरतने तथा अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की सहमति व्यक्त की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola