पाकुड़ : यूपी से छुड़ाये गये संताल के 14 बाल मजदूर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पाकुड़ :पाकुड़ व गोड्डा जिले के 14 नाबालिग बाल मजदूरों को उत्तर प्रदेश से मुक्त कराया गया है. सभी बाल मजदूरों को सोमवार बाल कल्याण समिति पाकुड़ में पेश किया गया. बाल कल्याण समिति के आदेश पर गोड्डा जिले के चार बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया. वहीं बाकी बच्चों को उनके घर पहुंचाने […]
विज्ञापन
पाकुड़ :पाकुड़ व गोड्डा जिले के 14 नाबालिग बाल मजदूरों को उत्तर प्रदेश से मुक्त कराया गया है. सभी बाल मजदूरों को सोमवार बाल कल्याण समिति पाकुड़ में पेश किया गया. बाल कल्याण समिति के आदेश पर गोड्डा जिले के चार बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया. वहीं बाकी बच्चों को उनके घर पहुंचाने के लिए चाइल्ड लाइन पाकुड़ को निर्देश दिया गया है. अमड़ापाड़ा व लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के 10 बाल मजदूर हैं.
सभी 14 बाल मजदूरों को एक साल पहले काम दिलाने के बहाने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला ले जाया गया था. लेकिन इनसे गाजियाबाद में खेतों में काम कराया जा रहा था. वे किसी तरह वहां से फरार हो गये. मोदीनगर बस स्टैंड में पुलिस की नजर इन पर पड़ी. सभी बच्चों को पुलिस अपने साथ थाना ले गयी. पुलिस ने सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति गाजियाबाद को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन